Peddi OTT Release: साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) और बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की स्पोर्ट्स ड्रामा 'पेड्डी' (Peddi) 4 जून को रिलीज हुई थी। बुच्ची बाबू सना ने इस मूवी का निर्देशन किया था। क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से इस मूवी को शानदार रिस्पांस मिला था, जिसका फायदा इसको बॉक्स ऑफिस पर भी हुआ। दुनिया भर के सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' को मेकर्स ऑनलाइन स्ट्रीम कराने के लिए तैयार हैं। तो चलिए जानते हैं मेकर्स इस मूवी को कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम कराएंगे? (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Randeep Hooda ने नहीं मानी थी सलमान खान की ये सलाह, बोलें 'एक तरह के रोल हमेशा...')
इस दिन से ऑनलाइन स्ट्रीम होगी 'पेड्डी'
Gulte की रिपोट के अनुसार राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' 16 जुलाई, 2026 से नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम कराई जा सकती है। हालांकि मेकर्स ने इसकी ऑनलाइन रिलीज के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 'पेड्डी' की कहानी की बात करें तो यह एक ऐसे क्रिकेटर के इर्द-गिर्द घूमती है जो पैसे देने वाली किसी भी टीम के लिए खेलता है। सरपंच की बेटी अचियम्मा के प्यार में होने के बावजूद 'पेड्डी' अप्पलासुरी से प्रेरित है। यह मूवी दर्शकों को कफी पसंद आई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: महेश भट्ट ने की 'Main Vaapas Aaunga' की तारीफ, बोले 'कईयों ने शुरुआत में इसे...')

Ram Charan
इतने करोड़ था 'पेड्डी' का बजट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' को बनाने में निर्माताओं ने 250 से 300 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो इसने 400 करोड़ रुपये तक का बिजनेस किया था। राम-जान्हवी के अलावा फिल्म में शिवराजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए थे।
