Randeep Hooda on Salman Khan’s Advice: रणदीप हुड्डा बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। अभिनेता को अलग-अलग तरह की भूमिकाओं के लिए जाने जाता है। हाल ही में रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) ने करियर को लेकर मिली सलमान खान की सलाह के बारे में खुलकर बात की। रणदीप हुड्डा ने बताया कि सलमान खान (Salman Khan) की वो सलाह अच्छी थी लेकिन उन्होंने उस फॉलो नहीं किया था। रणदीप ने कहा कि उन्होंने हमेशा अलग-अलग तरह के किरदार पसंद है। वो खुद को एक ही तरह के किरदार निभाकर एक ही स्क्रीन इमेज तक सीमित रखना नहीं चाहते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: महेश भट्ट ने की 'Main Vaapas Aaunga' की तारीफ, बोले 'कईयों ने शुरुआत में इसे...')
सलमान खान की सलाह को रणदीप हुड्डा ने किया याद
द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बात करते ही रणदीप हुड्डा ने कहा कि सलमान खान और उनके पिता ने मुझे कहा था कि लीड हीरो वाले प्रोजेक्ट्स करो। उन्होंने कहा, 'सलमान खान की सलाह थी कि मैं हीरो इमेज वाले ही रोल करूं। उनका कहना भी सही था और मेरे पिता भी यही चाहते हैं। रणदीप ने बताया कि वो चाहते थे कि मैं एक जैसा ही दिखूं और एक ही तरह के रोल करूं, ऐसा करने से मेरी इमेज बन जाती और मैं स्टार बन जाता।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Ikka Cast Fees: दोनों हाथों से रुपये बटोर ले गए सनी पाजी, अक्षय-दीया को मेकर्स ने थमाई इतनी फीस)

Salman Khan
रणदीप हुड्डा ने नहीं मानी ये सलाह
रणदीप हुड्डा ने बताया कि उन्होंने इस सलाह को कभी फॉलो नहीं किया। वो एक जैसे रोल निभाकर बोर हो जाते हैं। रणदीप हुड्डा का कहना है कि वो हमेशा ऐसी चीजें करना चाहते हैं, जो उन्होंने पहले कभी नहीं की। वर्कफ्रंट की बात करें तो रणदीप हुड्डा अपने अब तक के करियर में हीरो से लेकर विलेन सहित अलग-अलग निभा चुके हैं। वहीं दूसरी ओर रणदीप हुड्डा ने सलमान खान के साथ फिल्म 'किक', 'सुल्तान' और 'राधे' जैसी फिल्मों में काम किया है।
