Mahesh Bhatt on Main Vaapas Aaunga: इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी रोमांटिक ड्रामा 'मैं वापस आऊंगा' (Main Vaapas Aaunga) 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। शुरुआती में इस मूवी को दर्शकों का प्यार मिलने में थोड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ा था। मगर जैसे-जैसे इस मूवी को सिनेमाघरों में दिन गुजरते गए, वैसे-वैसे यह लोगों की पसंद बनती चली गई। क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से शानदार अच्छे रिव्यू मिलने के बाद अब मशहूर निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट ने फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की जमकर तारीफ की है। महेश भट्ट ने इस मूवी की बढ़ती सफलता की तारीफ करते हुए कहा कि यह दर्शकों की अपनी "रहस्यमयी इंटेलिजेंस" का सबूत है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Ikka Cast Fees: दोनों हाथों से रुपये बटोर ले गए सनी पाजी, अक्षय-दीया को मेकर्स ने थमाई इतनी फीस)
महेश भट्ट की पसंद आई 'मैं वापस आऊंगा'
महेश भट्ट ने इम्तियाज अली के लिए वैरायटी इंडिया में एक नोट साझा किया। 'मैं वापस आऊंगा' के बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस के बाद उन्होंने कहा कि इस फिल्म को जरूर सेलिब्रेट किया जाना चाहिए। उन्होंने लिखा कि कुछ फिल्में ढोल-ताशे और ट्रम्पेट के साथ आती हैं और विनर बनकर शोर मचाती हैं। लेकिन कुछ फिल्में चुपचाप आती हैं। उन्होंने कहा कि 'मैं वापस आऊंगा' दूसरी तरह की फिल्म है। महेश भट्ट ने इस मूवी की जमकर तारीफ की। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Cocktail 2 Box office Collection: 11वें दिन शाहिद-कृति और रश्मिका स्टारर का हुआ बुरा हाल, देखें आंकड़े)

Sharvari's Main Vaapas Aaunga
महेश भट्ट ने आगे कहा कि उन्हें 'मैं वापस आऊंगा' एक कहानी कहने का एहसास नहीं है बल्कि उसके अंदर छिपी प्यास ने भी बहुत प्रभावित किया। महेश भट्ट ने बताया कि घर वापस आने की चाहत, खुद को समझे जाने की इच्छा और यह जानने की कि जीवन में हम जो पहचानें बनाते रहते हैं, उसके अलावा और भी बहुत कुछ है। मेहश भट्ट ने यह भी कहा कि कईयों ने इसे शुरुआत में मरा हुआ घोषित कर दिया था लेकिन धीरे-धीरे यह ऑडियंस की पसंद बनती चली गई। एक्सपर्ट्स ने भी इसकी सराहना की। बताते चलें यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई करने में लगी हुई है। इस मूवी में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी और नसीरुद्दीन शाह अहम रोल में नजर आ रहे हैं।
