वेब सीरीज

OMG!! 'पंचायत' वाले विधायकजी Pankaj Jha सड़क पर बैठकर खरीदते दिखे सब्जी, PIC हुई वायरल

वेब सीरीज पंचायत से लोगों के बीच फेमस हुए विधायक जी उर्फ पंकज झा की एक तस्वीर इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें वो सड़क पर बैठकर सब्जी खरीदते दिखाई दे रहे हैं।

Image

OMG!! Panchayat वाले विधायक जी Pankaj Jha सड़क पर बैठकर खरीदते दिखे सब्जी, PICS वायरल (Image Source: AI)

ओटीटी ने कई ऐसे एक्टर्स को सुपरस्टार बना दिया है, जो कलाकार तो कमाल के थे लेकिन लोग उन्हें पहचानते नहीं थे। ओटीटी आने के बाद ऐसे-ऐसे शोज आए हैं, जो घर-घर में फेमस हुए और इनसे लोग सुपरस्टार बन गए। इन्हीं में से एक पंचायत (Panchayat) वाले विधायक जी उर्फ पंकज झा हैं, जो अपने किरदार की वजह से लोगों को बीच में काफी फेमस हो चुके हैं। पंकज झा को दर्शकों ने पंचायत सीरीज में एक धाकड़ नेता के रूप में देखा था लेकिन इस वक्त इंटरनेट पर उनकी एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो सड़क पर बैठकर सब्जी खरीदते दिखाई दे रहे हैं। पंकज झा की ये तस्वीर देखकर फैंस चौंक गए हैं और कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: 'ये बात कैसे लीक हो गई...' Gauri Spratt संग शादी पर Aamir Khan ने तोड़ी चुप्पी

शॉर्ट्स में सब्जी खरीदने पहुंचे Pankaj Jha, तस्वीर हुई वायरल

पंकज झा (Pankaj Jha) की ये तस्वीर देखने के बाद लोग लगातार ये बातें कर रहे हैं कि उनकी हालत खराब हो गई है, जिस कारण वो ऐसे शॉर्ट्स में अपने आप सब्जी खरीदने के लिए पहुंचे हैं जबकि ऐसा कतई नहीं है। असल में पंकज झा ने ये तस्वीर खुद ही शेयर की है और लोगों को बताने की कोशिश की है कि एक्टर्स की जिंदगी भी बेहद सामान्य हो सकती है अगर वो रखना चाहें तो। उनका ये देसीपन लोगों को काफी पसंद आ रहा है और वो लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उनकी तस्वीर देखकर चिंतित हो उठे हैं लेकिन उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: Diljit Dosanjh गा रहे थे गाना, तभी स्टेज पर चढ़ गया प्रो-खालिस्तानी सपोर्टर

लोग ले रहे हैं Pankaj Jha से मजे

जब से पंकज झा ने ये तस्वीर शेयर की है लोग उनसे मजे ले रहे हैं। एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है, "लगता है विधायक जी किसी स्कैम में पकड़े गए हैं, जिसके बाद उनकी ये हालत हो गई है।" तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, "अरे विधायक जी क्या हाल हो गया है? लग रहा है कि दबंगई खत्म हो गई है।" वैसे आपका पंकज झा की इस तस्वीर के बारे में क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article