बॉलीवुड

'ये बात कैसे लीक हो गई...' Gauri Spratt संग शादी पर Aamir Khan ने तोड़ी चुप्पी

Aamir Khan on his wedding: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस बारे में एक्टर ने बात की है।

Image

आमिर खान ने शादी को लेकर कही ये बात (pic credit-chatgpt)

Aamir Khan on his wedding: बॉलीवुड स्टार आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। आमिर खान जल्द ही अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने वाले हैं। 5 जुलाई को आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) संग शादी करने वाले हैं। इस बारे में लोग काफी चर्चा कर रहे है। इस बीच आमिर खान ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की है। उन्होंने बताया है कि वो किस तरह शादी करने वाले हैं। साथ ही उन्होंने अपनी शादी को लेकर बड़ी बात कह दी है। (टाइम्स नाउ पर ये भी पढ़ें-कब और कहां होगी Aamir Khan की तीसरी शादी? गर्लफ्रेंड गौरी संग एक्टर ने की पूरी तैयारी; किया खुलासा)

aamir khangauri.

आमिर खान ने कही ये बात (pic credit-instagram)

आमिर खान ने कही ये बात

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में वैरायटी इंडिया से बातचीत में आमिर ने बताया कि उनकी शादी बेहद निजी और सिंपल होगी। उन्होंने कहा कि यह एक साधारण रजिस्टर्ड मैरिज होगी, जो उनके घर पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में संपन्न होगी। आमिर ने अपनी जिंदगी के इस दौर को बेहद खुशहाल बताया और गौरी को अपनी जिंदगी का आशीर्वाद कहा। शादी को लेकर हो रही चर्चाओं पर रिएक्ट देते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को उनकी निजी जिंदगी से ज्यादा उनके काम के बारे में बात करना चाहिए। आमिर ने यह भी कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि उनकी शादी की खबर मीडिया तक कैसे पहुंच गई।

आमिर खान की तीसरी शादी

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की कहानी काफी पुरानी है। दोनों की पहली मुलाकात करीब 25 साल पहले हुई थी, लेकिन बाद में उनके बीच बात नहीं हुई। कई साल बाद दोनों फिर से मिले और उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। एक इंटरव्यू में गौरी के बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा कि वह खुद को बहुत लकी मानते हैं कि गौरी उनकी जिंदगी में आईं। उन्होंने कहा कि गौरी के साथ उन्हें सुकून और खुशी मिलती है। यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी। इसके बाद आमिर ने 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की थी। हालांकि, 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article