पंजाबी

Diljit Dosanjh गा रहे थे गाना, तभी स्टेज पर चढ़ गया प्रो-खालिस्तानी सपोर्टर

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ यूएसए में अपना शो करने के लिए पहुंचे थे, जिस दौरान अचानक से स्टेज पर प्रो-खालिस्तानी सपोर्टर चढ़ गया और उसने शो बाधित कर दिया। पुलिस ने तुरंत ही उसे हिरासत में ले लिया।

Image

Diljit Dosanjh गा रहे थे गाना, स्टेज पर चढ़ गया प्रो-खालिस्तानी सपोर्टर

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का सिंगिंग शो एक बार फिर से चर्चा में छा गया है। बीते शुक्रवार को दिलजीत दोसांझ यूएस में परफॉर्म करने के लिए पहुंचे थे, जहां स्टेज पर उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया। असल में दिलजीत दोसांझ जब पूरे दिल से परफॉर्म कर रहे थे तब उनके स्टेज पर एक प्रो-खालिस्तानी सपोर्टर चढ़ गया, जिसने खालिस्तानी झंडा पकड़ा हुआ था। इस हादसे के बाद थोड़ी देर के लिए इवेंट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और तुरंत ही सिक्योरिटी गार्ड्स ने लोकल पुलिस के साथ उस व्यक्ति को हिरासत में लिया। इसके बाद दिलजीत दोसांझ ने परफॉर्मेंस को जारी रखा और फैंस को एंटरटेन करने की पूरी कोशिश की। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: GUESS WHO: Mr. India के इन 2 चाइल्ड आर्टिस्ट्स ने बना डाली 300 करोड़ की मूवी

San Francisco में हुआ बड़ा हादसा

दिलजीत दोसांझ पूरी दुनिया में अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए शोज करते रहते हैं। बीते शुक्रवार को वो सैन फ्रांसिस्को में परफॉर्म करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान एक खालिस्तानी सपोर्टर ने स्टेज पर चढ़कर सबको हैरान कर दिया। खालिस्तानी झंडे के साथ ये व्यक्ति स्टेज पर चढ़ा और डांस करने लगा। जैसे ही ये व्यक्ति स्टेज पर चढ़ा, वैसे ही पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया। इस हादसे के बाद लोगों ने इवेंट पर मौजूद सिक्योरिटी पर सवाल खड़े किए हैं क्योंकि स्टेज पर किसी भी इंसान का इतनी आसानी से पहुंचना संभव नहीं है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: Welcome To The Jungle: सेंसर बोर्ड ने 18 सीन्स पर चलाई कैंची, दिशा-जैकलीन के बिकिनी सीन्स में होगा बदलाव

इससे हादसे से कुछ दिनों पहले ही भी दिलजीत दोसांझ के शो पर कुछ ऐसा ही हुआ था। जब दिलजीत दूसरी जगह परफॉर्म कर रहे थे तब कुछ लोगों ने खालिस्तानी झंडे लहरा दिए थे। इसके बाद दिलजीत ने गाना रोक दिया था और इन लोगों को इवेंट से बाहर भेजने के लिए सिक्योरिटी से गुजारिश की थी। दिलजीत के शो पर लगातार हो रहे ये हादसे लोगों को चौंका रहे हैं और आशंका जता रहे हैं कि ये किसी बड़ी प्लानिंग का हिस्सा हो सकते हैं। दिलजीत के फैंस का मानना है कि ऐसी हरकतें करके लोग पंजाबी स्टार को मानसिक तौर पर परेशान करना चाहते हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article