वेब सीरीज

New OTT Release This Weekend: ओटीटी पर इस हफ्ते धमाल मचाने आ रही हैं ये फिल्में-सीरीज, होगा फुल एंटरटेनमेंट

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 17, 2025, 03:30 PM IST

OTT Release This Weekend: इस हफ्ते ओटीटी पर कई फिल्में और सीरीज धमाल मचाने आ रही हैं। इसमें बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड की फिल्मों-सीरीज का नाम शामिल है। इन फिल्मों और सीरीज का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे। तो चलिए देखते हैं इस हफ्ते कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज ओटीटी दस्तक देने वाली है।

Image

New Latest OTT Release This Week

OTT Release This Weekend (14 Apr to 20 Apr): ओटीटी पर इस हफ्ते यानी 14 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल तक कई एक के बाद एक फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। इस हफ्ते आपको हर दिन सस्पेंस और थ्रिलर का डबल डोज देखने को मिलने वाला है। तो चलिए देखतें है लिस्ट में किन-किन सीरीज और फिल्मों का नाम शामिल है।

OTT Release This Week (14 Apr to 20 Apr) Check Full List Hindi:

मूवी/वेब सीरीज़ का नाम (ओटीटी रिलीज़ )स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्मरिलीज़ डेट
डेवीड (Daveed)Zee518 अप्रैल, 2025
लॉगआउट (Logout)Zee518 अप्रैल, 2025
ख़ौफ़ (Khauf)Netflix18 अप्रैल, 2025
आई होस्टेज (iHostage)Netflix18 अप्रैल, 2025
ओक्लाहोमा सिटी बॉम्बिंग: अमेरिकन टेररNetflix18 अप्रैल, 2025

1. खौफ (Khauf)

रिलीज डेट: 18 अप्रैल 2025

प्लेटफॉर्म: (Prime Video)

विवरण: ये एक डरावनी सीरीज है, जिसमें दिल्ली के एक हॉस्टल में रहने वाली लड़की की कहानी है। उसका कमरा भूतिया है, और वो अपने डरावने पुराने दिनों से लड़ती है।

2. लॉगआउट (Logout)

रिलीज डेट: 18 अप्रैल 2025

प्लेटफॉर्म: जी5 (ZEE5)

विवरण: ये एक सस्पेंस भरी फिल्म है। इसमें एक सोशल मीडिया स्टार प्रभु की कहानी है। उसका एक पागल फैन उसका फोन हैक कर लेता है, और फिर उसकी जिंदगी में हंगामा मच जाता है। बाबिल खान इसमें मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

3. यमकाथागी (Yamakaathaghi)

रिलीज डेट: 14 अप्रैल 2025

प्लेटफॉर्म: आहा तमिल (Aha Tamil)

विवरण: ये तमिल सुपरनैचुरल हॉरर ड्रामा है। इसमें लीला नाम की लड़की की मौत के बाद उसकी लाश हिलने से मना कर देती है। इससे गांव में डर फैल जाता है। रूपा कोडुवायुर और नरेंद्र प्रसाथ मुख्य किरदार में हैं।

ओक्लाहोमा सिटी बॉम्बिंग: अमेरिकन टेरर (Oklahoma City Bombing: American Terror)

रिलीज डेट: 18 अप्रैल 2025

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)

विवरण: ये एक सच्ची घटना पर बनी डॉक्यूमेंट्री है। 1995 में अमेरिका के ओक्लाहोमा शहर में बम धमाका हुआ था, जिसमें 168 लोग मारे गए थे। इसमें टिमोथी मैकवे के इंटरव्यू और उस जांच की पूरी कहानी दिखाई गई है।

जेंटलवुमन (Gentlewomen)

रिलीज डेट: 14 अप्रैल 2025

प्लेटफॉर्म: टेंटकोटा.कॉम (Tentkotta.Com)

विवरण: ये एक मलयालम ड्रामा फिल्म है, जो दो औरतों की जिंदगी और उनके साहस की कहानी दिखाती है। सामाजिक मुद्दों को छूती है और इमोशंस से भरपूर है।

डेविड (Daveed)

रिलीज डेट: 18 अप्रैल 2025

प्लेटफॉर्म: (ZEE5)

विवरण: ये एक मलयालम स्पोर्ट्स ड्रामा है, जो एक बॉक्सर की जिंदगी की स्ट्रगल दिखाता है। एंटनी वर्गीज (Antony Varghese) लीड रोल में हैं। फिल्म थिएटर्स में हिट रही, और अब OTT पर धमाल मचाने को तैयार है।

द लास्ट ऑफ अस 2 (The Last of Us Season 2)

रिलीज डेट: 14 अप्रैल 2025

प्लेटफॉर्म: (Jio Hotstar)

विवरण: इसमें जोएल और एली की कहानी है। ये दुनिया खत्म होने के बाद की कहानी है, जो अब और खतरनाक और भावनाओं से भरी होगी। गेम चाहने वालों और ड्रामा पसंद करने वालों के लिए खास है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article