टीवी मसाला

Neha Bhasin का पैप्स ने पीछे से बनाया शर्मनाक वीडियो, लताड़ते हुए बोलीं रश्मि देसाई- दिखाना क्या चाहते हो...

Rashami Desai Calls Out Paparazzi: टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए पैपराजी की क्लास लगाई। नेहा भसीन की अभद्र वीडियो बनाने के चलते रश्मि ने पेप्स को जमाने के आगे लताड़ दिया। जानिए आखिर रश्मि देसाई ने क्या कहा टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Image

Image Source: Rashami Desai/Neha Bhasin Instagram

Rashami Desai Calls Out Paparazzi: टीवी दुनिया की जानी मानी हसीना रश्मि देसाई अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के चलते सुर्खियों में रहती हैं। रश्मि देसाई गलत के खिलाफ आवाज उठाने में सबसे आगे रहती हैं। एक्ट्रेस के गुस्से का शिकार अब और कोई नहीं बल्कि पैपराजी हुए। एक फेमस पैपराजी हैंडल ने नेहा भसीन का वीडियो शेयर किया। दरअसल इस वीडियो में पेप्स ने नेहा को पीछे से रिकार्ड किया। कई लोगों को ये वीडियो बिल्कुल भी पसंद नहीं आया जिसमें रश्मि देसाई भी शामिल हैं। आखिर रश्मि ने क्लास लगाते हुए क्या कहा जानिए इस रिपोर्ट में।

रश्मि देसाई (Rashami Desai) इंस्टाग्राम पर लिखते हुए कहती हैं 'नेहा भसीन (Neha Bhasin) वास्तव में सीनियर हैं और उन्होंने इस लाइफ में जो काम किया है उसकी आप केवल कल्पना ही कर सकते हैं। यह वास्तव में अपमानजनक है और मुझ पर विश्वास करें यह हसने की बात नहीं है। उसके कहने के बाद भी आप सभी ऐसा व्यवहार कर रहे हैं। यह दिखाता है कि आप लोगों में कोई सम्मान नहीं है और यह बीजी जानबूझकर ऐसा कर रहा है कि आप लोगों को क्या दिखाने की कोशिश कर रहे हैं ????' रश्मि देसाई का ये पोस्ट देख फैंस भी उनका समर्थन करने लगे।

Rashami Desai Bashed on Paprazzi

Image Source: Rashami Desai Instagram

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है 'guess who??' के लिए इन दिनों पैपराजी एक्ट्रेसेस के पीछे से वीडियो बना रहे हैं। खुद कई हसीनाओं ने पैपराजी को ऐसा शॉट लेने से मना किया। इसी के साथ रश्मि देसाई कि बात करें तो कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर बीते कई समय से चल रहे मुश्किल घड़ी के बारें में बात की थी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article