pic credit- netflix
Top 5 web series on Netflix: Top 5 Best web series on Netflix: ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) की अपकमिंग वेब सीरीज द फैमिली मैन 3 (The Family Man 3) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। मनोज बाजपेयी एक बार फिर से देश के दुश्मनों के खिलाफ लड़ते नजर आएंगे। हालांकि इस बार वो खुद भी मुश्किलों में फंसने वाले हैं। बता दें कि द फैमिली मैम 3 से भी ज्यादा बेहतरीन वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। इन सीरीज को देखने के बाद आपके रोंगटे खड़ हो जाएंगे। इस लिस्ट में मनी हाइस्ट से लेकर स्ट्रेंजर थिंग्स तक के नाम शामिल है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...
मनी हाइस्ट की कहानी एक मास्टरमाइंड प्रोफेसर और उसकी टीम के बारे में है, जो दो बहुत बड़ी डकैतियां करते हैं। उनका मकसद स्पेन की शाही टकसाल में घुसकर वहां छपने वाले पैसे को चुराना नहीं, बल्कि वहीं 984 मिलियन यूरो छापना और फिर भाग निकलना है। इस सीरीज को दुनियाभर के लोगों ने प्यार दिया है। आप आज ही मनी हाइस्ट को नेटफ्लिक्स पर देख लें।
स्ट्रेंजर थिंग्स (Stranger Things) एक साइंस-फिक्शन हॉरर सीरीज है जिसकी कहानी 1980 के दशक में इंडियाना के काल्पनिक शहर हॉकिन्स में शुरू होती है। ये सीरीज आपको एक अलग ही दुनिया में लेकर चली जाएगी। नेटफ्लिक्स की सीरीज को देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। क्रिटिक्स ने इस सीरीज को दिल खोलकर प्यार दिया है।
लूसिफर (Lucifer) एक डार्क फैंटेसी कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है, जो बाइबिल के पात्र लूसिफर मॉर्निंगस्टार की कहानी को आधुनिक और हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया गया है। इस सीरीज को आप आज ही नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। बता दें कि लूसिफर के किरदारों को लोगों ने काफी पसंद किया है। आपको ये सीरीज पक्का पसंद आएगी।
वाइकिंग्स वल्लाह की कहानी वाइकिंग युग के अंत को दिखाती है, जो 1002 के सेंट ब्राइस डे नरसंहार से शुरू होती है और 1066 की स्टैमफोर्ड ब्रिज की लड़ाई के साथ खत्म होती है। अगर आपको इतिहास पढ़ना और देखना पसंद है तो इसे आप इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस सीरीज में एक से एक एक्शन सीन्स है, जिन्हें देखकर आप दंग रह जाएंगे।
वेब सीरीज माइडहंटर (Mindhunter) की कहानी जरा हटके है। इस सीरीज को देखकर आप अंदर से गदगद हो जाएंगे। नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये सीरीज दुनियाभर ट्रेंड पर ट्रेंड कर रही है।