वेब सीरीज

Manisha Rani ने खुलकर बताया Elvish Yadav को अनफॉलो करने का कारण, बोलीं- दिखावे की दोस्ती नहीं चाहिए...

Manisha Rani Reveals True Reason Of Unfollowing Elvish Yadav: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के जरिए सबका दिल जीतने वाली मनीषा रानी इन दिनों एल्विश यादव को अनफॉलो करने के कारण काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं अब भोजपुरी क्वीन ने वीडियो साझा कर सरेआम इस बात का कारण भी बताया है।

Image

मनीषा रानी ने एल्विश यादव को लेकर तोड़ी चुप्पी

Manisha Rani Reveals True Reason Of Unfollowing Elvish Yadav: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के जरिए सबके दिलों पर राज करने वाली मनीषा रानी इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। मनीषा रानी ने कुछ दिनों पहले 'बिग बॉस ओटीटी 2' विजेता एल्विश यादव को अनफॉलो कर दिया था, जिससे उनके फैंस हैरान रह गए थे। वहीं एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने इस बात को 'बच्चों जैसी हरकतें' कहा था। इस मामले पर अब खुद मनीषा रानी (Manisha Rani) ने चुप्पी तोड़ी है। मनीषा रानी ने वीडियो में जाहिर किया कि उन्होंने एल्विश यादव को क्यों अनफॉलो किया था। एक्ट्रेस की बातें सुन अब लोग भी उनका समर्थन कर रहे हैं और कह रहे हैं कि भोजपुरी क्वीन ने बिल्कुल ठीक किया।

मनीषा रानी (Manisha Rani) अपने वीडियो में कहती दिखाई दीं कि आप लोग तो एक तरफ का बात जाने। लेकिन मुझे लगता है कि मेरे फैंस को हक है कि वो पूरा मामला जानें। मनीषा रानी ने इस बारे में आगे कहा, "हां ये सच है कि मैंने एल्विश को अनफॉलो किया। लेकिन हम आपको बता देते हैं कि हमने ऐसा क्यों किया। एल्विश यादव (Elvish Yadav) के मैनेजर कटारिया हमारे पास डील लेकर आए थे, जिसमें हमें और एल्विश को कोलाब करना था। उन्होंने कोलाब किया और मैंने एक्सेप्ट भी किया। लेकिन एल्विश ने उसपर अपनी और अक्षय कुमार की फोटो लगाई हुई थी। कुछ देर बाद जब मैंने उस वीडियो को देखा तो मुझे सही नहीं लगा, क्योंकि कोलाब मेरा और एल्विश का था। वीडियो मेरी प्रोफाइल पर भी शो हो रहा था।"

मनीषा रानी (Manisha Rani) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने एल्विश यादव (Elvish Yadav) से जुड़ी बात बताते हुए आगे कहा, "मैंने कटारिया से कई बार कहकर कवर फोटो चेंज करानी चाही। कटारिया ने भी चेंज कराने की बात कही। लेकिन नहीं हुआ तो मेरी टीम ने फिर बात की। ऐसे में एल्विश खुद फोन लेकर बोलता है कि क्या प्रोब्लम है, अभी तो कवर फोटो चेंज नहीं होगी। मनीषा को कह दो कि जब अगली बार वो कोलाब करेगी तो अपने परिवार के साथ फोटो डाल देगी।" मनीषा रानी ने बताया कि उन्हें एल्विश का ये बात करने का तरीका बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। मनीषा ने कहा कि ये हर इंटरव्यू में तो बोलते हैं कि मनीषा अच्छी दोस्त है, लेकिन एक कवर फोटो लगाने में उन्हें इतनी परेशानी है।

मनीषा रानी (Manisha Rani) ने एल्विश यादव (Elvish Yadav) पर तंज कसते हुए कहा, "अगर बात उसके ईगो पर लगी है तो हमारा भी आत्म सम्मान है।" हमें दोस्ती केवल दिखावे के लिए नहीं चाहिए। मुझे असलीयत में विश्वास है, चाहे वो सोशल मीडिया हो या फिर असल जिंदगी हो।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article