Main Vaapas Aaunga OTT Release: मशहूर निर्माता-निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' (Main Vaapas Aaunga) 2026 की सफल फिल्मों में से एक रही है। जब यह फिल्म रिलीज हुई तो इसका शुरुआती बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ खास नहीं नहीं था। बाद में दर्शकों के अच्छे रिव्यू के बाद इसके कलेक्शन में काफी उछाल देखने को मिला था। इस मूवी में शरवरी, वेदांग रैना, दिलजीत दोसांझ और नसीरुद्दीन शाह ने अहम रोल निभाया। यह उन लोगों के लिए खुशी की बात है, जो इसे बड़े परदे पर देखने से चूक गए थे। अब वो इसे घर बैठकर अपनी फैमिली के साथ ऑनलाइन देख पाएंगे। तो चलिए जानते हैं मेकर्स ने इस मूवी को कब और कहां ऑनलाइन रिलीज किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: प्रभास की 'Fauji' से होगा Ajay Devgn स्टारर 'Golmaal 5' का तगड़ा क्लैश !! इस दिन हिलेंगे सिनेमाघर)
इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई 'मैं वापस आऊंगा'
आज सुबह नेटफ्लिक्स इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट ने फिल्म मैं वापस आऊंगा' का पोस्टर शेयर किया और बताया कि यह फिल्म प्लेटफॉर्म पर आ रही है। फिल्म 7 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। पोस्टर के साथ उन्होंने लिखा, '78 साल पहले जो कहानी अधूरी रह गई थी, वो अब पूरी होगी। 7 अगस्त से आप इस मूवी को नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे!' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Filmfare Awards Marathi 2026 Winners List: 'आता थांबायचं नाय' बनी बेस्ट फिल्म, दिलीप प्रभावलकर-अमृता सुभाष समेत इन सितारों को मिला सम्मान)
इस घोषणा के बाद से ही दर्शक कमेंट्स एक जरिए अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'तीसरी बार देखने का इंतजार नहीं हो रहा।' दूसरे ने कहा, 'इस मूवी को घर बैठकर देखने के लिए बेताब हूं।' यह बंटवारे के दौर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। आलोचकों और दर्शकों दोनों ने इसे बहुत पसंद किया। लोगों में अच्छी चर्चा होने की वजह से यह बॉक्स ऑफिस पर अचानक हिट हो गई। फिल्म में सभी एक्टर्स की शानदार एक्टिंग देखने को मिलती है।
