Mahesh Babu Reviews The Bluff: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म 'द ब्लफ' (The Bluff) अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। इस मूवी को देखने के बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के फैन्स लगातार तारीफ कर रहे हैं। दर्शकों के साथ-साथ अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता महेश बाबू ने भी 'द ब्लफ' देखकर प्रियंका चोपड़ा की तारीफों के पुल बांध दिए हैं। महेश बाबू ने अपने एक्स अकाउंट पर 'द ब्लफ' को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। तो चलिए देखते हैं आखिरकार महेश बाबू (Mahesh Babu) ने 'द ब्लफ' को लेकर क्या कहा है।
महेश बाबू को पसंद आई 'द ब्लफ'
महेश बाबू ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'द ब्लफ एक शानदार ढंग से बनी फिल्म है, जिसमें एक्शन और इमोशंस का कॉम्बिनेशन है!!! प्रियंका चोपड़ा अपने दमदार अभिनय से हर कसौटी पर खरी उतरती हैं… टीम को उनके शानदार काम के लिए ढेर सारा प्यार।' इस मूवी को हर कोई प्यार दे रहा है।
फ्रैंक ई. फ्लावर्स के निर्देशन में बन रही 'द ब्लफ' समुद्री डाकुओं पर आधारित एक्शन-एडवेंचर फिल्म है। इसे फ्लावर्स और जो बॉलारिनी ने लिखा है। इस मूवी में प्रियंका चोपड़ा के साथ कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन और टेमुएरा मॉरिसन ने शानदार एक्टिंग की है। फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली समीक्षाएं मिलीं। इसके अलावा फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का भरपूर एक्शन देखने को मिल रहा है। यह अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध है। (इसे भी पढ़ें: राम माधवानी संग होगी टाइगर श्रॉफ की नई फिल्म, टाइटल होगा 'Vajra')
वर्कफ्रंट की बात करें तो 'द ब्लफ' के बाद प्रियंका चोपड़ा को आने वाले दिनों एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'वाराणसी' में देखा जाएगा। इस मूवी में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ प्रकाश राज को अहम में रोल दिखा जाएगा।
