बॉलीवुड

राम माधवानी संग होगी टाइगर श्रॉफ की नई फिल्म, टाइटल होगा 'Vajra'

Tiger Shroff's Next Title is Vajra: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ आज यानी 2 मार्च को 36 साल के हो गए हैं। राम माधवानी संग टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग स्पिरिचुअल एक्शन फिल्म के टाइटल का खुलासा मेकर्स द्वारा कर दिया गया है। इस फिल्म का टाइटल मेकर्स ने 'वज्र' रखा है।

Image

Pic Credit: Instagram

Tiger Shroff's Next Title is Vajra: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ आज यानि 2 मार्च को अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के जन्मदिन पर उनके फैन्स सोशल मीडिया पर अभिनेता को लगातार बधाई दे रहे हैं। ऐसे में अब मेकर्स ने भी टाइगर श्रॉफ के फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया है। जी हां, टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग स्पिरिचुअल एक्शन फिल्म का टाइटल सामने आ गया है। इस मूवी को राम माधवानी डायरेक्ट कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं मेकर्स ने राम माधवानी (Ram Madhvani) संग टाइगर श्रॉफ की नेक्स्ट मूवी का क्या टाइटल रखा है।

टाइगर श्रॉफ की नई फिल्म को मिला टाइटल

बॉलीवुड हंगामा से जुड़े सूत्र के अनुसार टाइगर श्रॉफ और राम माधवानी की फिल्म का टाइटल मेकर्स ने 'वज्र' रखा है। इस मूवी में टाइगर श्रॉफ को पहले कभी ना देखे गए अवतार में देखा जाएगा। मेकर्स ने इस मूवी का टाइटल इंडियन कल्चर को देखते हुए रखा है। टाइगर श्रॉफ को यह टाइटल काफी पसंद आया है और वो इसे जल्द से जल्द शुरू करने के लिए उत्साहित हैं। राम माधवानी और महावीर जैन भी अपनी आध्यात्मिक बड़े बजट वाली एक्शन फिल्म को भव्य पैमाने पर बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। (इसे भी पढ़ें: खतरे में है टाइगर श्रॉफ का फिल्मी करियर, कई सालों से दे रहे हैं बैक टू बैक फ्लॉप मूवीज)

बीते साल नवम्बर में टाइगर श्रॉफ को लेकर खबरें सामने आई थी कि उन्होंने राम माधवानी और महावीर जैन की फिल्म साइन की है। यह एक स्पिरिचुअल एक्शन थ्रिलर होगी। इस मूवी में अपने किरदार में फिट बैठने के लिए टाइगर श्रॉफ ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि सेकंड क्वार्टर में फिल्म फ्लोर पर जाएगी। इस मूवी का अहम हिस्सा जापान में शूट किया जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article