वेब सीरीज

‘मैजिकल वॉलेट’ पोस्टर लॉन्च: जिमी शेरगिल–संजय मिश्रा की फिल्म में आंचल के ड्युअल अवतार ने किया सभी को हैरान

Magical Poster Launch: “‘मैजिकल वॉलेट’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि वाराणसी की आत्मा से जुड़ा एक अनुभव है। शहर ही इस कहानी को दिशा और जीवन देता है। आंचल का किरदार बेहद गहन और चुनौतीपूर्ण है।” आंचल एक तरफ बिजली जैसी ताकत से भरी एक प्रचंड योद्धा के रूप में नजर आती हैं.

Image

Magical Poster Launch

Magical Poster Launch: गोवा के फिल्म बाज़ार में जिमी शेरगिल, संजय मिश्रा और आंचल जी.एस. सिंह स्टार फिल्म ‘मैजिकल वॉलेट’ का दिलचस्प पोस्टर लॉन्च हुआ। नेटफ्लिक्स के शो काली काली आंखें से पहचान बनाने वाली आंचल जी.एस. सिंह पोस्टर की सबसे बड़ी हाइलाइट बनीं। जहाँ उनके दो बिल्कुल अलग लुक्स दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं।

पोस्टर लॉन्च के दौरान निर्देशक नितिन कुशवाहा, एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हिफाज़त अली और को-प्रोड्यूसर गौरव डागर मौजूद रहे। ‘मैजिकल वॉलेट’ दर्शकों को दो हज़ार साल पुराने वाराणसी की रहस्यमयी गलियों और उससे जुड़ी अनोखी कहानियों के बीच ले जाने का वादा करती है। पहले पोस्टर में आंचल एक तरफ बिजली जैसी ताकत से भरी एक प्रचंड योद्धा के रूप में नजर आती हैं, जबकि दूसरी ओर वे एक शांत, सादगी से भरी, मुस्कुराती युवती के रूप में दिखती हैं। उनका यह ड्युअल लुक न सिर्फ विजुअली आकर्षक है, बल्कि उनके किरदार की गहराई का संकेत भी देता है।

एक अन्य पोस्टर में संजय मिश्रा वाराणसी के घाटों पर एक रहस्यमयी नोटों से भरा वॉलेट पकड़े दिखाई देते हैं। पीछे जिमी शेरगिल और आंचल उनकी ओर भागते नजर आते हैं, जबकि इश्तियाक़ खान की उलझन भरी नज़रें इस दृश्य में हल्का हास्य जोड़ती हैं। गंगा किनारे ढलता सूरज, प्राचीन मंदिर और शहर की अद्भुत आध्यात्मिक आभा कहानी को खास रूप देती है। निर्देशक नितिन एन. कुशवाहा के अनुसार, “‘मैजिकल वॉलेट’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि वाराणसी की आत्मा से जुड़ा एक अनुभव है। शहर ही इस कहानी को दिशा और जीवन देता है। आंचल का किरदार बेहद गहन और चुनौतीपूर्ण है।”

नरेश एंड ब्रदर्स द्वारा निर्मित और गौरव दागर व कलाकार्स एंटरटेनमेंट के सह-निर्माण वाली यह फिल्म भावनाओं, रहस्य और वाराणसी की सांस्कृतिक धड़कनों को एक अनोखे अंदाज़ में पेश करने के लिए तैयार है।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article