वेब सीरीज

'Maa Behen' की रिलीज डेट का हुआ खुलासा, माधुरी-तृप्ति संग दिखेंगे Ravi Kishan

Maa Behen Release Date Out: मेकर्स ने माधुरी दीक्षित के 59वें जन्मदिन पर अपकमिंग फिल्म 'मां-बहन' की रिलीज डेट को जारी कर दिया है। आइए देखें यह मूवी किस दिन रिलीज होगी।

Image

मां-बहन की रिलीज डेट हुई आउट (Pic Credit: Instagram)

Maa Behen Release Date Out: 90 के दशक की टॉप अदाकाराओं में से एक माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की अपकमिंग फिल्म 'मां-बहन' लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। इस क्राइम-कॉमेडी को देखने के फैन्स काफी समय से इंतजार कर रहे थे। निर्माताओं ने भी फैन्स के इंतजार की कद्र करते हुए अब माधुरी दीक्षित के 59वें जन्मदिन पर 'मां-बहन' (Maa Behen) की रिलीज डेट जारी कर दी है। तो चलिए जानते देखते हैं मेकर्स इस मूवी को रिलीज करने के लिए कौन सा दिन चुना है। (इसे भी पढ़ें: Karuppu Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर बजेगा तृषा-सूर्या के नाम का डंका, कमाई होगी इतने करोड़)

इस दिन रिलीज होगी माधुरी दीक्षित की 'मां-बहन'

मेकर्स ने माधुरी दीक्षित की फिल्म 'मां-बहन' को रिलीज करने के लिए 4 जून का दिन फाइनल किया है। खास बात यह है कि इस मूवी को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। इस मूवी में माधुरी दीक्षित को रेखा का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा, जो पहले से ही जिंदगी की कई मुश्किलों से जूझ रही है। एक दिन उसकी लाइफ ऐसी चुनौती आ जाती है, जिसके बारे में उसने कभी सोचा नहीं था, उसकी रसोई में एक लाश होती है। अब ऐसे में रेखा इस सीक्रेट को अपने पड़ोसियों से कैसे छुपाती है? यह जानने के लिए आपको फिल्म 4 जून को देखनी पड़ेगी। (इसे भी पढ़ें: Ram Charan की 'Peddi' को तेलंगाना में सिंगल स्क्रीन्स पर नहीं किया जाएगा रिलीज !! जानिए क्या है पूरा मामला)

Maa-Behen

Maa-Behen

रवि किशन भी आएंगे नजर

रुचिका कपूर शेख के निर्देशन में बनी माधुरी दीक्षित की फिल्म 'मां-बहन' में तृप्ति डिमरी और धरना दुर्गा को भी अहम रोल में देखा जाएगा। ये दोनों अदाकाराएं फिल्म में माधुरी दीक्षित की बेटी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में रवि किशन को भी अलग भूमिका में देखा जाएगा। इसके अलावा मेकर्स ने 'मां-बहन' की कहानी को दिलचस्प बनाने के लिए गीतांजलि कुलकर्णी, अरुणोदय सिंह और शार्दुल भारद्वाज को कास्ट किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article