Karuppu Box Office Collection Day 1: साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) और सुपरस्टार सूर्या (Suriya) की फिल्म 'करुप्पु' (Karuppu) पहले 14 मई को रिलीज होने वाली थी। यह भी सुनने में आया था कि 14 मई के दिन सुबह 9 बजे के शोज रखने के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने भी मंजूरी दे दी थी। किसी कारण मेकर्स ने यह मूवी 14 मई को रिलीज नहीं की, जिसकी जानकारी डायरेक्टर और निर्माताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी। इस मूवी को देखने का क्रेज फैन्स के अंदर साफ नजर आ रहा है। तो चलिए जानते हैं यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रहेगी।
ओपनिंग डे पर ठीक कमाई करेगी 'करुप्पु'
तृषा कृष्णन और सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' पहले दिन भारत में 1.70 करोड़ रुपये की अच्छी-खासी कमाई करने में कामयाब हो सकती है। इस मूवी को 505 शहरों में कुल 1,180 शो में दिखाया गया, जिसमें कुल 25.5% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। दिलचस्प बात यह है कि कई जगह फिल्म के शोज हाउसफुल रहे है बाकी जगह भी लोगों की बड़ी भीड़ फिल्म को देखने के लिए पहुंच रही है। शाम के शोज में और भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। (इसे भी पढ़ें: Ram Charan की 'Peddi' को तेलंगाना में सिंगल स्क्रीन्स पर नहीं किया जाएगा रिलीज !! जानिए क्या है पूरा मामला)

Suriya's Karuppu
शुरुआत में 'करुप्पु' को लेकर रुकावटें आईं लेकिन अब यह फिल्म सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। 'करुप्पु' ने शुक्रवार 15 मई के लिए भारत में एडवांस बुकिंग से अब तक 2.08 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। दूसरे दिन के लिए 1.55 लाख से ज्यादा टिकट पहले ही बिक चुके हैं। आने वाले दिनों में यह मूवी कमाई के मामले रफ्तार पकड़ सकती है। (इसे भी पढ़ें: Rajinikanth की 'Jailer 2' के सेट पर हुआ बड़ा हादसा, बिजली का झटका लगने से क्रू मेंबर की हुई मौत)
इतने करोड़ में बनी है 'करुप्पु'
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सूर्या (Suriya) और तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) स्टारर को बनाने में मेकर्स ने 130 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस मूवी को हिट की लिस्ट में शामिल होने के लिए बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना पड़ेगा। आरजे बालाजी के निर्देशन में बनी इस मूवी में इंद्रांस, नैटी, स्वासिका, शिवदा, अनघा माया रवि और सुप्रीत रेड्डी सहित कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं।
