वेब सीरीज

Loveyapa OTT Release: खुशी-जुनैद की 'लवयापा' इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मचाएगी धमाल, जानें क्या नाम

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 29, 2025, 10:07 PM IST

Loveyapa OTT Release: बॉलीवुड एक्ट्रेस खुशी कपूर और एक्टर जुनैद खान की लीड रोल वाली फिल्म ‘लवयापा’ 7 फरवरी रो बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। बड़े पर्दे के बाद फिल्म को इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किए जाने की तैयारी की जी रही है। तो चलिए जानते है ओटीटी प्लेटफॉर्म का नाम।

Image

Loveyapa OTT Release

Loveyapa OTT Release: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के बेटे जुनैद खान और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘लवयापा’ को लेकर काफी चर्चा हो रही है। अभी हाल ही में फिल्म ‘लवयापा’ का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। ‘लवयापा’ के ट्रेलर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है। खुशी कपूर और जुनैद खान की फिल्म ‘लवयापा’ 7 फरवरी को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज के बाद अब ‘लवयापा’ किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है, इसका भी खुलासा हो गया है। तो चलिए जानते है ‘लवयापा’ किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है।

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ‘लवयापा’

खुशी कपूर और जुनैद खान की लीड रोल वाली फिल्म ‘लवयापा’ अगले महीने यानी 7 फरवरी को बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। फिल्म की रिलीज को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इसी बीच ये सामने आ गया है कि फिल्म ‘लवयापा’ की किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक खुशी कपूर और जुनैद खान की फिल्म ‘लवयापा’ ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जा सकता है। लेकिन आपको बता दें कि मेकर्स ने अभी तक फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है।

पहली बार साथ नजर आएंगे खुशी-जुनैद

‘लवयापा’ एक रोम-कॉम फिल्म होने वाली है जो 7 फरवरी को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इस फिल्म में खुशी कपूर बानी का किरदार नभाने वाली हैं, जो वहीं जुनैद गौरव के रोल में नजर आने वाले हैं। ऐसा पहली बार होगा कि खुशी कपूर और जुनैद खान किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। आपको बता दें कि खुशी कपूर और जुनैद खान के करियर की ‘लवयापा’ दूसरी फिल्म होने वाली है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article