वेब सीरीज

Lock UPP 2: पहले हफ्ते ही कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता, चंद दिनों में ही फुस्स पड़ा गेम

Lock UPP 2 This Contestant Evicted: ओटीटी के पॉपुलर शो 'लॉकअप 2' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन 'लॉकअप 2' से पहले ही हफ्ते एक कंटेस्टेंट का पत्ता कट गया है।

Image

Lock UPP 2: इस कंटेस्टेंट का कटा पत्ता

Lock UPP 2 This Contestant Evicted: ओटीटी के पॉपुलर शो 'लॉकअप 2' ने पहले सप्ताह से ही लोगों का दिल जीतना शुरू कर दिया है। 'लॉकअप: सच या सजा' में आए दिन कंटेस्टेंट की गेम दिलचस्प मोड़ ले रही है। गेम के लिए कंटेस्टेंट की रणनीतियां शो को और मजेदार बना रही हैं। 'लॉकअप: सच या सजा' में यूं तो हर कंटेस्टेंट फिनाले तक जाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अब एक कंटेस्टेंट ये का सपना चूर होते नजर आ रहा है। दरअसल, इस सप्ताह 'लॉकअप: सच या सजा' में पांच कंटेस्टेंट बेघर होने के लिए नॉमिनेट थे। इनमें से एक का पत्ता कट चुका है, जिसका नाम किसी को भी हैरान कर देगा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: समलैंगिकों से क्यों दूर भागते हैं Harshad Chopda? रियलिटी शो में किया बड़ा खुलासा

    'लॉकअप: सच या सजा' (Lock UPP: Sach Ya Sazaa) में इस सप्ताह श्रेया कालरा, सूफी मोतीवाला, माधुरी ग्रोवर, आकांक्षा चमोला और श्रेष्टा अय्यर पर खतरा मंडरा रहा था। शो से जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आया था, जिसमें फराह खान और रितेश देशमुख ने बताया कि 'लॉकअप 2' के सुरक्षित सदस्यों के हाथ में ये फैसला है कि वह किसे बचाना चाहते हैं। ऐसे में जहां एक तरफ श्रेष्टा अय्यर को बाहर का रास्ता देखना पड़ा तो वहीं बाकी चारों कंटेस्टेंट पहले सप्ताह में सुरक्षित हो गए। डिजिटल न्यूज हब नाम के पेज के मुताबिक, श्रेष्टा अय्यर 'लॉकअप: सच या सजा' से बाहर हो चुकी हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: हर्षद चोपड़ा के खिलाफ श्रेया कालरा ने उगला जहर, बोलीं- कोई लड़की इससे शादी नहीं करना चाहती क्योंकि...

    Lock UPP 2 से बाहर हुईं श्रेष्टा अय्यर

    Lock UPP 2 से बाहर हुईं श्रेष्टा अय्यर

      सोशल मीडिया पेज की अपडेट के मुताबिक, 'लॉकअप: सच या सजा' (Lock UPP: Sach Ya Sazaa) में आकांक्षा चमोला, माधुरी ग्रोवर और श्रेया कालरा सुरक्षित हो गई थीं। दूसरी ओर सूफी मोतीवाला और श्रेष्टा अय्यर पर खतरा बढ़ गया था। हालांकि बाद में श्रेष्टा अय्यर पर एविक्शन की गाज गिरी। यूं तो सोशल मीडिया पर दावे किये जा रहे हैं कि श्रेष्टा अय्यर 'लॉकअप: सच या सजा' से बाहर हो चुकी हैं। लेकिन टाइम्स नाउ नवभारत इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article