वेब सीरीज

Lock UPP 2: समलैंगिकों से क्यों दूर भागते हैं Harshad Chopda? रियलिटी शो में किया बड़ा खुलासा

Lock UPP 2 Harshad Chopda Reveals About Fear: टीवी के पॉपुलर एक्टर हर्षद चोपड़ा इन दिनों 'लॉकअप 2' में नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें समलैंगिकों के साथ सहज होने में थोड़ा वक्त लगता है।

Image

हर्षद चोपड़ा ने उठाया अतीत से पर्दा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Lock UPP 2 Harshad Chopda Reveals About Fear: टीवी के पॉपुलर एक्टर हर्षद चोपड़ा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। हर्षद चोपड़ा इन दिनों पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' में नजर आ रहे हैं, जहां उन्हें खूब पसंद किया जा रहा है। हर्षद चोपड़ा को उनकी गेम के साथ-साथ बेबाकी के लिए भी लाइमलाइट मिल रही है। वहीं बीते दिन आए 'लॉकअप 2' में हर्षद चोपड़ा ने बताया कि उन्हें समलैंगिकों के साथ सहज होने में थोड़ा वक्त लगता है। हर्षद चोपड़ा ने इसकी वजह भी जाहिर की और बताया कि उनके साथ अतीत में ऐसी एक घटना हो चुकी है, जिससे वो आज भी घबराते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Shivangi Joshi को फ्लॉप बताकर बुरा फंसीं श्रेया कालरा, इस TV स्टार ने आड़े हाथों लेकर कहा, "तू है कौन?"

    'लॉकअप: सच या सजा' (Lock UPP: Sach Ya Sazaa) में सूफी मोतीवाला बायसेक्शुअल लोगों द्वारा झेलने वाली परेशानी के बारे में बात कर रहे थे। तभी हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) एक्टर धीरज धूपर के साथ दूसरी तरफ जाते हैं और उनके साथ अपना विचार साझा करते हैं। हर्षद चोपड़ा कहते हैं, "मैं दो से तीन लोगों को जानता हूं, जिनके साथ मैं बहुत सहज हूं। मुझे उनके साथ डर भी नहीं लगता है। उनसे कुछ नहीं लगता। मुझे लगता है कि मुझे सहज होने में थोड़ा वक्त लगता है, ऐसे मैं जल्दी से सहज नहीं हो पाता। पहला एक्सप्रेशन डर ही होता है।" हालांकि धीरज धूपर ने उन्हें बताया कि उन्हें समलैंगिकों से डर नहीं लगता, बल्कि उन्हें लगता है कि वे ज्यादा अच्छे इंसान हैं और वो हर चीज के लिए सहनशील हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: हर्षद चोपड़ा के खिलाफ श्रेया कालरा ने उगला जहर, बोलीं- कोई लड़की इससे शादी नहीं करना चाहती क्योंकि...

    Lock UPP 2 में हर्षद चोपड़ा

    Lock UPP 2 में हर्षद चोपड़ा

      हर्षद चोपड़ा ने बताया अतीत

      हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) ने धीरज धूपर से कहा, "मैंने जिंदगी में सिर्फ एक रैंप वॉक की थी, लेकिन उसके भी पैसे मुझे नहीं मिले। क्योंकि पैसे लेने घर जाना है। मैं भाग जाता था सीधा, उस इंसान को अभी मैं कुछ दिनों पहले ही मिला था। डर बहुत लगता था, लेकिन भाग गया था कि मुझे शूट पर जाना है और बहाना बनाकर चला गया था। उसे पता था कि शूट रद्द हो चुका है, लेकिन मैं फिर भी भाग गया था। मुझे नहीं पता कि उस स्थिति से कैसे डील करना है। मैं उस इंसान से मिला तो मैंने माफी भी मांगी की मैं भाग गया था। लेकिन मुझे लगता है कि थोड़ा मुजे वक्त लगता है।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article