Lock Upp 2 Shreya Kalra On Harshad Chopda: नेटफ्लिक्स का पॉपुलर शो 'लॉकअप 2' अभी से ही दर्शकों का पसंदीदा बन चुका है। "लॉकअप 2' का हर एपिसोड अपने साथ धमाका लेकर आता है। गेम को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच तनातनी तो देखने को मिल ही रही है। साथ ही कंटेस्टेंट्स एक-दूजे के खिलाफ जहर उगलने का भी कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। 'लॉकअप: सच या सजा' के चौथे एपिसोड में भी श्रेया कालरा के साथ कई कंटेस्टेंट्स का झगड़ा हुआ। इसमें सूफी मोतीवाला से लेकर पामेला सेरेना तक शामिल हैं। लेकिन श्रेया कालरा ने माधुरी ग्रोवर संग बातचीत के दौरान हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) को आड़े हाथों लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी। श्रेया कालरा ने कहा कि हर्षद चोपड़ा से कोई लड़की शादी नहीं करना चाहती है। टाइम्स नाउ नवभारत पर पढ़ें: Lock UPP 2: धीरज धूपर को कंगना रनौत ने लिया आड़े हाथों, राम कपूर को लताड़ते हुए बोलीं- अपना फूहड़पन दिखाने...
'लॉकअप: सच या सजा' (Lock UPP: Sach Ya Sazaa) में श्रेया कालरा ने माधुरी ग्रोवर संग बात करते हुए हर्षद चोपड़ा के बारे में कई बातें कहीं। उन्होंने कहा, "हर्षद को कोई काम नहीं दे रहा है बाहर, वो घमंडी है बाहर। इसीलिए उसकी शादी नहीं हुई है, क्योंकि कोई लड़की उससे शादी नहीं करना चाहती है।" उनकी बातें सुनकर माधुरी ग्रोवर ने भी कहा कि कैसे निभेगी इस जैसे के साथ किसी की। श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी पर भी तंज कसा और बोलीं, "शिवांगी का भी आखिरी शो फ्लॉप था।" हालांकि अपनी इन बातों के लिए श्रेया कालरा लोगों के निशाने पर आ गई हैं। दर्शकों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। टाइम्स नाउ नवभारत पर पढ़ें: Lock Upp 2: वरुण यादव को जबरदस्ती KISS करने पर ट्रोल हुए राम कपूर, यूजर्स ने लगा दी क्लास

Lock UPP 2 में हर्षद चोपड़ा
श्रेया कालरा (Shreya Kalra) को आड़े हाथों लेते हुए एक यूजर ने लिखा, "ये श्रेया हर्षद चोपड़ा के लिए इतनी दीवानी क्यों है? पहले इसने पैम के साथ झगड़े में हर्षद का नाम लिया। अब माधुरी से उसकी चुगली कर रही है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "हर्षद के बारे में इतने आत्मविश्वास के साथ झूठ बोलना बहुत वाइल्ड था। 'काम नहीं मिल रहा', 'शादी नहीं हो रही। अरे इससे वो प्यार और सम्मान नहीं बदल जाता जो उसने सालों तक कमाया है। विरासत इन आरोपों से ज्यादा तेज गूंजती है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "क्या श्रेया कालरा की कोई जिंदगी है उसके बेतुके पॉडकास्ट के अलावा बाहर? क्योंकि ये जो कुछ भी उस इंसान के बारे में जानती है, इसकी पहुंच से बाहर है। हमने इसका काम देखा है और ये सच में 'मोस्ट वॉन्टेड' लड़का है।"
