Sunita Ahuja on Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। सुनीता आहूजा के एक के बाद एक बयान सामने आते रहते हैं। कभी सुनीता आहूजा अपने परिवार को लेकर बोलती नजर आती है, तो कभी ऐसा खुलासा कर देती है जो सबको हैरान कर देता है। इसी बीच सुनीता आहूजा का एक नया इंटरव्यू सामने आया है। Zoom को दिए इंटरव्यू के दौरान सुनीता आहूजा ने अपने पति गोविंदा के साथ-साथ शो लॉक अप 2 को लेकर भी बात की है। तो चलिए जानते हैं सुनीता आहूजा ने इस इंटरव्यू के दौरान क्या कहा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'उनके पास बंदूक थी...' गोविंदा पर हुआ था जानलेवा हमला!! एक्टर के मैनेजर ने बताई दास्तान
सुनीता आहूजा ने गोविंदा को लेकर कही ये बात
सुनीता आहूजा एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह सुनीता आहूजा का Zoom को दिया इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान सुनीता आहूजा से पूछा गया कि कैमरे के लिए ऐसी कौन-सी चीज है, जिसे आप कभी भी दिखावा करके नहीं करेंगी, चाहे शो की कोई भी डिमांड क्यों न हो? तब उन्होंने कहा कि 'मैं कैमरे के लिए अपने परिवार के खिलाफ कभी कुछ नहीं बोलूंगी। परिवार का बहुत तमाशा हो चुका है। लेकिन ये 'लॉक अप' है, कोई फैमिली शो नहीं। मैं नहीं चाहूंगी कि कोई मेरे पति या मेरे बच्चों के बारे में कुछ भी बोले। जो खेल खेलना है, खेलो, लेकिन परिवार के सहारे मत खेलो। मेरा परिवार खुश है। जिंदगी में अच्छा वक्त भी आता है, बुरा वक्त भी आता है और उसके बाद फिर अच्छा वक्त भी आ जाता है।' इसके अलावा सुनीता आहूजा ने कई बड़े खुलासे किए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:'मैं क्या 4-5 शादियां करके बैठा हूं' सुनीता के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'हम मुंह नहीं खोलते हैं तो...'
हर्षद चोपड़ा ने किया ये खुलासा
हर्षद चोपड़ा ने शो लॉक के दौरान कहा कि मैंने एक ही समय पर अपना सबसे अच्छा दोस्त और अपनी गर्लफ्रेंड, दोनों को खो दिया था। मेरी गर्लफ्रेंड ने मेरे बेस्ट फ्रेंड के साथ मुझे धोखा दिया था। तभी से मैं रिश्तों को लेकर थोड़ा सतर्क हो गया हूं। बस, यही मेरा राज है। सुनीता आहूजा के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
