बॉलीवुड

'मैं क्या 4-5 शादियां करके बैठा हूं' सुनीता के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'हम मुंह नहीं खोलते हैं तो...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 18, 2026, 08:22 PM IST

Govinda React on Sunita Ahuja Allegation: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान गोविंदा अपने ऊपर लग रहे आरोपों पर जवाब देते हुए नजर आए। गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीता आहूजा के बयानों पर भी चुप्पी तोड़ी है। तो चलिए जानते हैं गोविंदा ने क्या कहा।

Image

Image Source: ANI/ IMDb

Govinda React on Sunita Ahuja Allegation: बॉलीवुड स्टार गोविंदा (Govinda) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। गोविंदा की लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें वो अपने पति के अफेयर्स और बाकी मुद्दों को लेकर बात करती नजर आ रही हैं। इस दौरान सुनीता आहूजा ने कई ऐसे खुलासे किए जिसने सबको हैरान कर दिया है। अब इन सब के बाद बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान गोविंदा सुनीता आहूजा को लेकर बोलते हुए नजर आए। इसके अलावा गोविंदा ने कई ऐसी बाते भी बोली जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं।

गोविंदा ने सुनीता आहूजा को लेकर कही ये बात

गोविंदा ने अभी हाल ही में एएनआई से बातचीत की और कई मुद्दों पर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि अब बोलना इसलिए जरूरी लगा क्योंकि चुप रहने से वो ‘कमजोर’ लगते। गोविंदा ने दावा किया कि एक ‘बड़ी साजिश’ चल रही है और उनके परिवार के सदस्य, खासकर पत्नी सुनीता, बिना जाने-समझे इसका इस्तेमाल किए जा रहे हैं। गोविंदा ने कहा कि वो अब इस सबके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं ताकि सच सामने आए। गोविंदा ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि 'मुझे लगता है कि वो बहुत ही समझदार और पढ़ी-लिखी हैं, उनकी भाषा में कोई गलती नहीं होती। लेकिन पिछले कुछ दिनों में जो मैं देख रहा हूं कभी-कभी चुप रहने से इंसान कमजोर दिखने लगता है। ऐसा लगता है कि हां-हां, ये जरूर कुछ गलत होंगे, वरना बोलते क्यों नहीं। इसलिए आज मैं खुलकर जवाब दे रहा हूं।' उन्होंने कहा कि जब कोई बहुत ज्यादा लोकप्रिय हो जाता है, तो लोग उसकी इज्जत और समाज में उसकी छवि खराब करने की कोशिश करते हैं। गोविंदा ने आगे कहा कि वो भगवान से अपनी परेशानियों से छुटकारा, बच्चों की भलाई और किसी भी तरह की गलतफहमी न होने की दुआ करते हैं। जब उनसे सुनीता आहूजा की चेतावनी के बारे में पूछा गया कि 'अभी भी सुधर जाओ', तो गोविंदा हंस पड़े और बोले, 'अच्छा ये तो बताइए कि मैंने कितनी शादियां कर लीं? क्या मैं चार-पांच शादियां करके बैठा हूं? जिनकी शादी हो चुकी है, उनकी बीवियां तो कुछ नहीं बोलतीं। वो आराम से घूम-फिर रहे हैं, लाइफ का मजा ले रहे हैं।'

यहां देखें गोविंदा का इंटरव्यू

कृष्णा अभिषेक को लेकर कही ये बात

गोविंदा ने बातचीत के दौरान कहा कि, 'कृष्णा (अभिषेक) के शोज में भी राइटर्स ऐसे डायलॉग लिखवाते थे जो मुझे अपमानित करते थे। मैंने कृष्णा से कहा कि वो मुझे अपमानित करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, इसलिए उसे मेरी इज्जत का भी ख्याल रखना चाहिए। सुनीता को ये बात बहुत गुस्सा दिलाती थी मैं उस इंडस्ट्री को दाग नहीं लगाना चाहता जिसमें मैंने इतने साल काम किया, लेकिन सावधानी बहुत जरूरी है।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article