वेब सीरीज

Lock UPP 2 में निकले सुनीता आहूजा के आंसू, सपोर्ट में आईं बहू कश्मीरा; बोलीं- दिखा दो सबको नर्क क्या है....

Lock UPP 2 Sunita Ahuja Got Support Kashmera Shah: ओटीटी के पॉपुलर शो 'लॉकअप 2' में सुनीता आहूजा बीते दिन रो पड़ीं। उन्हें रोता देख अब बहू कश्मीरा शाह उनके सपोर्ट में आई हैं।

Image

Lock UPP 2: सुनीता आहूजा के सपोर्ट में आईं कश्मीरा शाह (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Lock UPP 2 Sunita Ahuja Got Support Kashmera Shah: ओटीटी के पॉपुलर शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। 'लॉकअप: सच या सजा' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम नया मोड़ लेती नजर आ रही है। बीते दिन 'लॉकअप: सच या सजा' में दिखाया गया कि खाना न खाने की वजह से सुनीता आहूजा रो पड़ीं। उन्होंने मेकर्स को तो फटकार लगाई ही, साथ ही शो से बाहर जाने की जिद भी की। सुनीता आहूजा ने कहा कि गोविंदा उन्हें बार-बार मना कर रहे थे कि वह इस शो में 'लॉकअप: सच या सजा' में न जाएं, लेकिन उन्होंने अपने पति की बात बिल्कुल नहीं मानी। वहीं सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) को शो में रोता देख उनकी बहू कश्मीरा शाह अब सपोर्ट में आई हैं। कश्मीरा शाह ने सुनीता आहूजा के साथ तस्वीरें साझा कर उनके लिए कैप्शन लिखा। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2 में फूट-फूटकर रोईं सुनीता आहूजा, बाहर निकलने की पकड़ी जिद; बोलीं- मुझे गोविंदा मना कर रहा था...

    कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) ने सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) को समर्थन देते हुए कहा कि आप चिंता मत करो, आप अकेली बिल्कुल नहीं हो। कश्मीरा शाह ने सुनीता आहूजा के साथ तस्वीरें साझा कर कैप्शन में लिखा, "मजबूत रहो मामी। आप अकेली नहीं हो। हम सब आपके साथ हैं। किसी को भी आपको नीचा मत दिखाने दो। असल में हो या फिर रील, आप अपने आपको दिखाओ और जो कोई भी है, उन्हें जवाब दो। दिखा दो उन्हें कि असली नर्क क्या है। आपके डेविल का एंजल आपकी रक्षा के लिए है यहां और मैं वादा करती हूं कि मैं किसी को भी आपको नीचा दिखाने या रुलाने नहीं दूंगी। मुझे मालूम है कि आपको करारा जवाब देना आता है, लेकिन आप बस चुप हो क्योंकि आप घर जाना चाहती हो। मैं कहती हूं कि आप वहीं टिकी रहो और जो भी शो में आपका शोषण कर रहा है, उन्हें उनकी जगह दिखा दो। आपको मेरा ढेर सारा प्यार।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Prince Narula-Yuvika Chaudhary ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ये 100 प्रतिशत झूठ है...

    Lock UPP 2 में फूट-फूटकर रोईं सुनीता आहूजा

    Lock UPP 2 में फूट-फूटकर रोईं सुनीता आहूजा

      बता दें कि सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) 'लॉकअप: सच या सजा' में रितेश देशमुख के सामने भी रो पड़ी थीं। रितेश ने उन्हें गले लगाकर संभालने की कोशिश की, लेकिन सुनीता आहूजा ने कहा कि वह अपने बच्चों के पास जाना चाहती हैं और यहां नहीं रहना चाहतीं।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article