Prince Narula-Yuvika Chaudhary On Divorce Rumors: टीवी की पॉपुलर पर्सनालिटी प्रिंस नरूला और एक्ट्रेस युविका चौधरी हाल ही में अपनी निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। प्रिंस नरूला और युविका चौधरी को लेकर अफवाह थी कि दोनों शादी के 8 साल बाद एक-दूजे से तलाक लेने वाले हैं। प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के तलाक की अटकलें सोशल मीडिया पर एक-दूजे को अनफॉलो करने के बाद शुरू हुई थीं। लेकिन अब इस मामले पर कपल ने चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि ये अफवाहें 100 प्रतिशत गलत हैं। प्रिंस नरूला (Prince Narula) और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने अपना एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने तलाक की खबरों को सिरे से खारिज किया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: कैंसर पीडित Dipika Kakar अस्पताल में हुईं भर्ती, घर पर बेटे की हालत खराब; शोएब इब्राहिम ने शेयर किया Video
प्रिंस नरूला (Prince Narula) ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बाद में युविका चौधरी भी शामिल हुईं। प्रिंस और युविका ने कहा, "आजकल इंटरनेट पर चीजें चल रही हैं हमारे रिश्ते के बारे में, जिनके बारे में मैं बातें करना चाहता था। छोटी-छोटी बातों पर बहस और गलतफहमी। समझ ही नहीं आ रहा था कि परेशानी है क्या, एक साथ परेशानी आ रही थी और पता ही नहीं चल रहा था।" प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने वीडियो में एक ज्योतिषी ऐप का विज्ञापन भी किया। लेकिन कपल ने कैप्शन में जाहिर किया कि तलाक की ये अफवाहें पूरी तरह से गलत हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'शर्म आनी चाहिए', Prince Narula और Yuvika Chaudhary पर फूटा Rakhi Sawant का गुस्सा, तलाक को बताया 'ड्रामा'

Prince Narula-Yuvika Chaudhary ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी
प्रिंस नरूला (Prince Narula) और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने तलाक पर कैप्शन में लिखा, "जिसके बारे में पूरा इंटरनेट बात कर रहा है, उसके बारे में बात करने का वक्त आ गया है। जो लोग हमसे नफरत करते हैं, वे हमारे तलाक की अफवाहों का जश्न मना रहे हैं?" कपल ने कैप्शन में आगे लिखा, "साफ कर देते हैं कि अफवाहें 100 प्रतिशत गलत हैं।" प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की इस पोस्ट पर संभावना सेठ ने कमेंट किया, "भाई तुम लोग सबकुछ धारण कर लो, बस प्यार से रहो।" बता दें कि कपल की ये पोस्ट देख माना जा रहा है कि उन्होंने विज्ञापन के लिए ही एक-दूजे को अनफॉलो किया था।
