वेब सीरीज

Lock UPP 2 में फूट-फूटकर रोईं सुनीता आहूजा, बाहर निकलने की पकड़ी जिद; बोलीं- मुझे गोविंदा मना कर रहा था...

Lock UPP 2 Sunita Ahuja Break Down In Show: ओटीटी के पॉपुलर शो 'लॉकअप 2' में सुनीता आहूजा बीते दिन आए एपिसोड में फूट-फूटकर रोईं। उन्होंने कहा कि मुझे गोविंदा मना कर रहा था यहां आने के लिए।

Image

'लॉकअप 2' में फूट-फूटकर रोईं सुनीता आहूजा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Lock UPP 2 Sunita Ahuja Break Down In Show: ओटीटी के पॉपुलर शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'लॉकअप 2' में आए दिन ऐसे-ऐसे दिलचस्प एपिसोड आ रहे हैं, जिसने फैंस के मन में भी शो के प्रति एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। लेकिन बीते दिन 'लॉकअप 2' में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा फूट-फूटकर रोईं। इतना ही नहीं, उन्होंने शो से जाने की जिद पकड़ ली। यहां तक कि रितेश देशमुख के सामने भी सुनीता आहूजा बात करते हुए रो पड़ीं। वहीं जब एक्टर ने उन्हें गले लगाकर संभालने की कोशिश की तो सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने कहा कि मुझे मेरे बच्चों के पास जाना है, मुझे यहां नहीं रहना। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: वाइल्ड कार्ड बन आईं Shilpa Shinde ने शिवांगी जोशी से लिया पंगा, आकांक्षा चमोला बोलीं- 'झगड़ा होगा'

दरअसल, 'लॉकअप 2' में कंटेस्टेंट्स को ढंग का खाना नहीं मिला था, जिससे सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) बुरी तरह भड़क गईं। उन्होंने मेकर्स को इस बात पर लताड़ते हुए कहा, "सुनीता आहूजा ने शो में नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, "हमें खाने के लिए भीख मांगनी पड़ेगी? तुम लोगों को मेरे साथ खड़ा होना चाहिए। मेरे सारे बच्चे भूखे हैं। ये सूप बिल्कुल गाय के पेशाब की तरह लग रहा है। इसमें थोड़ा शिट और मिला दो।" 'लॉकअप 2' में दिखाया गया कि सुनीता आहूजा भूखे पेट ही सो गईं। लेकिन अगली सुबह सुनीता आहूजा का मूड पूरी तरह से खराब था। सुनीता आहूजा ने कहा, "मैं थोड़ा शांत बन रही हूं और अपने आप को संभाल रही हूं तो इसका मतलब ये नहीं है कि आप लोग ये सब फूटेज के लिए करोगे। मैं आज ही जाना चाहती हूं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: श्रेया कालरा पर ज्वालामुखी की तरह फटा Akanksha Chamola का गुस्सा, भड़कते हुए बोलीं, 'सबसे बुरी इंसान'

Lock Upp 2 में फूट-फूटकर रोईं Sunita Ahuja

Lock Upp 2 में फूट-फूटकर रोईं Sunita Ahuja

    सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने गोविंदा को याद करते हुए 'लॉकअप 2' में कहा, "मेरे को चि चि (गोविंदा) मना कर रहा था कि मत जा, मत जा, जब जब उसकी बात नहीं मानी ना तब तब पछताई हूं मैं। मैं यहां अब नहीं रहना चाहती।" वहीं सुबह नाश्ता पाने के लिए कंटेस्टेंट्स को कुछ सवालों का जवाब देना था। इसपर सुनीता आहूजा ने नाराजगी दिखाई और टास्क का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया। सुनीता आहूजा ने रितेश देशमुख को भी बताया कि जब तक उन्हें पूरा खाना नहीं मिलता है, वह परेशान हो जाती हैं और उनका शरीर तक कांपने लगता है।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article