रियलिटी शो 'लॉकअप 2' (Lock Upp 2) का फिनाले आज होने जा रहा है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बनी हुई है। इस बीच इंटरनेट पर दावा किया जा रहा है कि श्रेया कालरा (Shreya Kalra) शो की विनर बन गई हैं। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, इसलिए इन खबरों को फिलहाल सिर्फ अफवाह ही माना जा रहा है। फिनाले के नतीजे का सभी को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में आज हम आपको श्रेया कालरा की जिंदगी से जुड़ी कुछ ऐसी दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद आप पहले नहीं जानते होंगे। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Lock Upp 2 के 10 बड़े विवाद, Akanksha Chamola ने खोला सबसे बड़ा राज तो Shilpa Shinde ने दिया घटिया बयान)
कहां से हैं श्रेया कालरा
श्रेया कालरा का जन्म 12 जून 1996 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। बचपन से ही उन्हें मॉडलिंग और ग्लैमर की दुनिया में खास दिलचस्पी थी। अपनी शुरुआती पढ़ाई इंदौर में पूरी करने के बाद उन्होंने फैशन और सोशल मीडिया की दुनिया में कदम रखा। अपनी खूबसूरती, स्टाइल और कॉन्फिडेंस की बदौलत उन्होंने कम समय में अच्छी पहचान बना ली। धीरे-धीरे वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मॉडल के रूप में लोकप्रिय हो गईं। आज इंस्टाग्राम पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। अब 'लॉकअप 2' में अपनी दमदार मौजूदगी की वजह से श्रेया कालरा लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।
कौन है बॉयफ्रेंड
श्रेया कालरा के बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल हैं, जो अभिनेता और रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी के तौर पर जाने जाते हैं। दोनों अक्सर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। 'लॉकअप' जैसे रियलिटी शो में श्रेया के सफर के दौरान ऋषभ ने खुलकर उनका समर्थन किया। उन्होंने सोशल मीडिया और इंटरव्यू में कई बार श्रेया का बचाव किया और उनसे जुड़े विवादों पर अपनी राय भी रखी। इतना ही नहीं, वह शो में श्रेया से मिलने भी पहुंचे थे। ऑनलाइन ट्रोलिंग और विवादों के बीच भी ऋषभ हमेशा श्रेया के साथ मजबूती से खड़े नजर आए।
कमाई के क्या-क्या हैं जरिए
रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रेया की नेटवर्थ 2 करोड़ से 3 करोड़ के बीच है। ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया और रियलिटी शो से कमाई करती हैं। श्रेया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहती रहती हैं।
कितने है फॉलोअर्स
श्रेया कालरा को इंस्टाग्राम पर 2.2 मिलियन लोग हो फॉलो करते हैं। श्रेया की एक झलक पाने के लिए लोग बेकरार रहते हैं। श्रेया कालरा अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। श्रेया कालरा की एक-एक तस्वीर इंटरनेट पर आते ही छा जाती है।
