Lock UPP 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock UPP 2) में जैसे जैसे दिन आगे बढ़ रहे हैं, वैसे वैसे शो मजेदार हो रहा है। इस शो में एक-एक करके तमाम कंटेस्टेंट्स राज खोल रहे हैं। आकांक्षा चमोला का राज पहले ही आग लगा चुका है। वह अपने और गौरव के रिश्ते का सच बता चुकी हैं और अब इसी शो में शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) ने भी अपना दर्द बयां किया है। शिवांगी ने बताया है कि कैसे एक ब्रेकअप ने उन्हें पूरी तरह बदल दिया है। इसके अलावा, सुनीता आहूजा ने भी एक बार फिर गोविंदा के मिली बेवफाई पर बात की है। Top 7 TV News: 'सहर होने को है' की ऋषिता कोठारी ने खत्म की शूटिंग, शिवांगी जोशी ने एल्विश यादव को किया टारगेट?
शिवांगी जोशी ने बयां किया ब्रेकअप का दर्द
लॉकअप 2 में शिवांगी जोशी श्रेया कालरा के सामने अपना दर्द बयां करती हुई नजर आईं। शिवांगी और श्रेया कालका की बातचीत दोस्ती पर चल रही थी। शो में शिवांगी ने पहले श्रेया को कहा, 'मेरी दोस्ती में हमेशा दोस्त का दुश्मन मेरा दोस्त होता है और में उस चीज को काफी फॉलो करती हूं, लेकिन इस तरह के शो में अगर आपका किसी ने कुछ नहीं बिगाड़ा है, तो आप उससे नहीं लड़ सकते हैं। ये मेरा मानना है।' इसी मौके पर शिवांगी श्रेया को बताती हैं कि मेरी जिंदगी में दो साल पहले एक फेस आया था जब मुझे सब कुछ अच्छा लगता था और फिर मेरी जिंदगी में कुछ ऐसा हुआ, जिससे सब कुछ बदल गया। अब मुझे लगता है
कि प्यार और इन चीजों पर मैं बदल गई हूं। शिवांगी जोशी से श्रेया ये भी पूछती हैं कि क्या तुम मूव ऑन नहीं हुई हो? इस पर शिवांगी बोलती हैं कि मैं मूव ऑन हो गई हूं लेकिन मैं बदल भी गई हूं। तलाक की खबरों के बीच Akanksha Chamola के सपोर्ट में उतरे Gaurav Khanna, बोले- 'मेरी बीवी है यार...'
