Gaurav Khanna Reaction On Divorce With Akanksha Chamola: रियलिटी शो लॉकअप 2 की वजह से आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) और गौरव खन्ना का रिश्ता सुर्खियों में आ गया है। इस शो में आकांक्षा ने खुलासा किया कि गौरव खन्ना (Gaurav Khanna ) और वो तलाक ले रहे हैं। इतना ही नहीं, आकांक्षा ने इस बात को भी कबूल कर लिया कि उन दोनों का तलाक बच्चे की वजह से हो रहा है। आकांक्षा अपनी लाइफ में खुश हैं और अब इस तलाक पर गौरव खन्ना का रिएक्शन भी आ गया है, जो हैरान करने वाला है। गौरव खन्ना ने इस फैसले में आकांक्षा का सपोर्ट किया है और साफ कहा है कि प्यार किया है तो पीछे क्यों हटूं। Isha Malviya को मिला नया प्यार? मिस्ट्री मैन संग शेयर की लवी-डवी फोटो; 1 जुलाई को करेगी बड़ा ऐलान
गौरव खन्ना ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी
आकांक्षा चमोला संग तलाक की खबरों के बीच गौरव खन्ना लाफ्टर शेफ्स 3 के सेट पर स्पॉट हुए। यहां पर गौरव अपने अपकमिंग शो खतरों के खिलाड़ी 15 का प्रमोशन करने पहुंचे, लेकिन एक्टर को देखते ही पैपराजी ने घेर लिया। इस मौके पर गौरव से उनके तलाक की कॉन्ट्रोवर्सी पर सवाल किया गया, जिस पर एक्टर ने खुले मन से जवाब दिया है। गौरव से पूछा गया, 'क्या हाल है आपको?' इस पर एक्टर ने कहा, 'बस सही, जो हाल पहले थे वैसे ही हैं। प्यार अभी भी उतना है। सपोर्ट अभी भी उतना है। मैं तो हमेशा सपोर्ट करूंगा आकांक्षा को। मेरी बीवी है यार। प्यार किया है तो पीछे क्यों हटूं।' 'ऐसा झाड़ूंगी ना...', Rashami Desai का पैपराजी पर क्यों फूटा गुस्सा? गुस्से में लाल नजर आईं एक्ट्रेस
