Top 7 TV News: टीवी इंडस्ट्री में रोजाना कुछ न कुछ होता रहता है और आज भी टीवी जगत से ढेर सारी खबरें सामने आई हैं। एक तरफ ऋषिता कोठारी का पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। दूसरी तरफ शिवांगी जोशी के बयान ने फैंस को हैरान कर दिया है। इस पोस्ट में शिवांगी ने एक ऐसा यूट्यूबर की बात की है, जो आज की डेट में आराम से इंडस्ट्री में काम कर रहा है और उसे ऑडिशन देने की भी जरूरत नहीं होती। आइए आपको आज की 7 बड़ी खबरें बताते हैं, जिन पर फैंस की निगाहें बनी रही होंगी।
गौहर खान दो बेटे की मां हैं और अब गौहर ने अपने मिसकैरेज का दर्द बयां किया है। गौहर ने बताया कि एक वक्त पर उन्होंने भी मिसकैरेज का सामना किया है, जिसे वह कभी भूल नहीं सकती हैं।
सहर होने को है में ऋषिता कोठारी लीड रोल में नजर आ रही थीं, लेकिन अब ऋषिता ने शो छोड़ दिया है और अब उन्होंने अपने लास्ट डे की शूटिंग पूरी कर ली है। ऋषिता ने एक पोस्ट भी लिखा है।
सिया का केस देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। सिया ने सिर्फ अपने बॉयफ्रेंड के लिए अपने मंगेतर की हत्या कर दी। इस पर अमाल मलिक का गुस्सा फूटा है। अमाल मलिक ने लंबा चौड़ा पोस्ट किया है।
शिवांगी जोशी ने लॉकअप में एक यूट्यूबर का खुलासा किया, जो पहले एक्टिंग में आया था। उस शख्स को जब एक्टिंग में कुछ नहीं मिला, तब वह यूट्यूबर बन गया और अब वह बिना ऑडिशन के साथ काम कर रहा है । दावा है कि शिवांगी ने एल्विश यादव को टारगेट किया है।
लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी और योगेश रावत की एंट्री हुई। दोनों की बीच में केमिस्ट्री है और अब शो में आकांक्षा ने भी योगेश के लिए प्यार जाहिर कर दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि वह योगेश को पसंद करने लगी है।
टीवी एक्टर राम कपूर ने लॉकअप 2 में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को सही ठहराया है और कहा है कि वो गलती से हो जाता है। राम ये भी कहा कि इस वजह से तलाक नहीं होना चाहिए। अब राम अपने इस बयान पर खूब ट्रोल हो रहे हैं।
हाल ही में एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें एक पैपराजी ने तेजस्वी प्रकाश पर एटीट्यूड वाली होने का आरोप लगाया है। पैपराजी ने दावा किया कि तेजस्वी में घमंड हैं लेकिन करण कुंद्रा भाई जैसे हैं।