Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) में जैसे जैसे फिनाले करीब आ रहा है, वैसे वैसे ट्विस्ट बढ़ते जा रहे हैं। वीकेंड पर हर्षद चोपड़ा और योगेश रावत की शो में एंट्री ने हर किसी को हैरान कर दिया, जिसके बाद धीरज धूपर और सूफी मोतीवाला शो से आउट भी हो गए। इस ट्विस्ट ने जेल का माहौल बदल दिया है, लेकिन अब शो में एक और ट्विस्ट आने वाला है, जिससे शो में धमाका होगा। इस शो में हर कंटेस्टेंट अपने तीन तीन राज के साथ आया है। आकांक्षा चमौला (Akanksha Chamola) के दो राज पहले ही खुल चुके हैं और अब रितेश देशमुख आकर कंटेस्टेंट को एक दूसरे के राज बता देंगे, जिसके बाद हर कोई हैरान रह जाएगा। Lock Upp 2 Winner: फिनाले से पहले लीक हुआ विनर का नाम, इन 2 कंटेस्टेंट के बीच होगी ट्रॉफी के लिए टक्कर?
रितेश देशमुख ने कंटेस्टेंट्स को बताए एक दूसरे के सीक्रेट
शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें रितेश देशमुक लॉकअप में बंद तमाम कंटेस्टेंट्स को झटका देते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रोमो में देखा जा सकता है कि रितेश आते हैं और बगावत की बात करते हैं। रितेश हर कंटेस्टेंट को दूसरे का सीक्रेट बताते हैं और फैसले उन पर छोड़ते हैं कि उन्हें वो सीक्रेट रिवील करना है या नहीं। प्रोमो में देखा जा सकता है कि रितेश देशमुख बोलते हैं, 'आज से लॉकअप में सारी लाइफलाइफ रद्द की जाती है। आपको डीपेस्ट डार्केस्ट सीक्रेट की चिंता अब उन्हें करनी है, जिन्हें वो सीक्रेट सौंपने वाले हैं।।' इस मौके पर शिवांगी जोशी को शिल्पा शिंदे का सच की चिट मिलती हैं। शिल्पा शिंदे के आकांक्षा चौधरी का सच मिलता है। 'मेरी सेक्सुअलिटी पर सवाल...', Ram Kapoor ने नमन शॉ को खींचकर किया था Kiss, सालों बाद एक्टर का छलका दर्द
