Salman Khan Recall his time Behind Bars: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस और बयान को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। हाल ही में सलमान खान ने रिएलिटी शो 'अलायंस' में अपने भाई सोहेल खान को मोटीवेट करने के लिए कदम रखा था। इस दौरान सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स से मुलाकात की। खास बात यह है कि सलमान खान ने दुनिया भर के लोगों के सामने जेल में बिताए दिनों के बारे में भी चर्चा की। सलमान खान ने जेल में बिताए समय के बारे में खुलकर बात की। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Lalkaara: आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर की फिल्म से बाहर हुए Farhan Akhtar, इस एक्टर की हुई एंट्री)
सलमान खान ने सुनाया जेल से जुड़ा किस्सा
'अलायंस' के लेटेस्ट प्रोमो के मुताबिक में सलमान खान कहते हैं, 'बहुत सालों पहले जब जेल गया था। मेरे सालने सलाखें थीं। एक छोटे से एरिया में 60 से 70 लोग, केवल एक बाथरूम, इंडियन स्टाइल कमोड, कभी छिपकली है। हर तरफ गंदगी ही गंदगी।' सलमान खान ने जेल की आपबीती सुनाई तो घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स हैरान रह गए थे। कई फैन्स सलमान खान की तारीफ कर रहे है कि उन्होंने सलमान जेल में बिताए अपने समय के बारे में खुलकर बात की। सलमान खान ने शो के अंदर अपने भाई सोहेल का हौसला बढ़ाने में हर मदद की। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: हिप इंजरी के बाद कैसा महसूस कर रही हैं Rashmika Mandanna?)
सलमान खान ने जेल के बाथरूम के बारे में पहले भी बात की है। 2008 में कोएल के शो 'ऑन द काउच' में उन्होंने कहा था, 'मैं ब्लेंक हो गया था। कोई टेंशन नहीं थी। सिर्फ बाथरूम की टेंशन थी। बस इतना ही था। मैं तीन-चार बार अंदर-बाहर हो चुका हों। अगर कोई तुम्हें जेल भेजना चाहे तो चुपचाप चले जाओ। जब तुम्हें पता हो कि तुमने कुछ गलत नहीं किया, तो सिर ऊंचा रखकर जाओ।' जेल के अलावा सलमान ने 'अलायंस' शो में सोहेल खान और सीमा सजदेह के तलाक के बारे में भी बात की। सलमान ने कहा कि सोहेल ने सारी गलती खुद पर ले ली लेकिन परिवार का सदस्य होने के नाते उन्होंने अपने छोटे भाई को बहुत झेलते देखा है।
