Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) फिनाले से चंद दिन पहले धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि श्रेया कालरा को एक पावर मिली है। वह किसी भी एक कंटेस्टेंट को सीधा जेल से बाहर कर सकती हैं और श्रेया इस मौके पर शिवांगी जोशी का नाम लेती हैं। श्रेया शिवांगी को इविक्ट कर देती हैं। अब अपकमिंग एपिसोड में श्रेया कालरा की सारी प्लानिंग हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) खराब करते हुए नजर आएंगे। इस मौके पर हर्षद चोपड़ा शिवांगी को सेव करने के लिए खुद की कुर्बानी देंगे और खुद इविक्ट होने का फैसला लेंगे, जिसके बाद शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) का गुस्सा फटेगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Top 7 Tv News: रुपाली गांगुली ने बेटी का मनाया बर्थडे, जय भानुशाली ने बेटी तारा को खास अंदाज में विश किया बर्थडे
हर्षद चोपड़ा ने छोड़ा लॉकअप
लॉकअप 2 के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि हर्षद चोपड़ा फाइनलिस्ट बनकर शिवांगी जोशी को इविक्ट होने से बचा लेते हैं और वह खुद शो से बाहर जाने का फैसला लेते हैं। इस मौके पर शिवांगी जोशी शो की पहली फाइनिस्ट बन जाती हैं। हर्षद को तमाम कंटेस्टेंट्स समझाते हैं, लेकिन वह किसी की नहीं सुनते। वह श्रेया के फैसला को पलटते हुए शिवांगी को फाइनलिस्ट बना देते हैं और खुद शो से बाहर चले जाते हैं। इस मौके पर शिवांगी खूब रोती हैं। शिवांगी जोशी को यहां पर आकांक्षा चमोला समझाने की कोशिश करती हैं, लेकिन शिवांगी का गुस्सा आकांक्षा चमोला पर फट पड़ता है। शिवांगी आकांक्षा से बहस करती हैं क्योंकि आकांक्षा श्रेया के सपोर्ट में खड़ी होती हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'मेरे साथ रहिए', Shagun Sharma के 'Bully' वाले आरोप पर Gaurav Khanna ने दिया जवाब? वायरल हुआ पोस्ट
