वेब सीरीज

Lock Upp 2 में धमाकेदार एंट्री करेंगे Karan Kundrra-Elvish Yadav, जेलर बन कंटेस्टेंट्स पर चलाएंगे डंडा

Karan Kundrra And Elvish Yadav In Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 को काफी पसंद किया जा रहा है और अब इस शो पर अपडेट आया है। दावा है कि लॉकअप में करण कुंद्रा-एल्विश यादव आएंगे।

Image

lock upp 2 (photo credit - instagram)

Karan Kundrra And Elvish Yadav In Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) काफी पसंद किया जा रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बवाल हो रहे हैं। इतना ही नहीं, कंटेस्टेंट्स के राज भी दर्शकों को हैरान कर रहे हैं। इस शो का पहला एविक्शन हो चुका है और शिल्पा शिंदे पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आ चुकी हैं। इन सबके बीच, अब लॉकअप 2 में नया बदलाव हो सकता है। लॉकअप 2 को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं और यही दोनों कंटेस्टेंट्स के लिए जेलर बने हैं, लेकिन अब मेकर्स शो के लिए नए जेलर लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। दावा है कि करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और एल्विश यादव शो में आएंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: किस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं Barun Sobti? खुलासा करते हुए बोले, 'हिलता रहता हूं, एंग्जायटी होती है'

    लॉकअप 2 में होगी नए जेलर की एंट्री

    लॉकअप 2 एक हफ्ते में ही हिट साबित हो गया है। शो में कंटेस्टेंट्स की गेम से ज्यादा राज चर्चा में रह रहे हैं और इसी वजह से मेकर्स शो में कई सारे बदलाव लाने वाले हैं, जिसमें जेलर भी शामिल है। दावा है कि मेकर्स शो में दो नए जेलर लेकर आ रहे हैं। ये दो जेलर करण कुंद्रा और एल्विश यादव हैं। दोनों ही लॉकअप 2 में जेलर बनकर आने वाले हैं। बता दें कि करण कुंद्रा और एल्विश यादव लाफ्टर शेफ्स 3 में नजर आ रहे थे, लेकिन ये शो खत्म हो गया है। ऐसे में लॉकअप 2 के मेकर्स ने करण कुंद्रा और एल्विश यादव को अप्रोच किया है। फैंस दोनों को शो में देखने के लिए एक्साइटेड हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: अरमान को बुरी हालत में छोड़ने का फैसला लेगी अभिरा, मुक्ति सिखाएगी मां को सबक

    6 दिन आएगा लॉकअप

    रियलिटी शो लॉकअप 2 नेटफ्लिक्स पर हफ्ते में पांच दिन स्ट्रीम होता है। ये शो रोज रात 8 बजे शनिवार से बुधवार आता है। दो दिन शो को टेलीकास्ट नहीं किया जाता, लेकिन दर्शकों की जबरदस्त डिमांड के बाद शो को छह दिन ऑन एयर करने की प्लानिंग हो रही है। शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। इसी वजह से शो को छह दिन लाने की प्लानिंग हो रही है। हालांकि, अब तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article