Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: अरमान को बुरी हालत में छोड़ने का फैसला लेगी अभिरा, मुक्ति सिखाएगी मां को सबक

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कई सारे ड्रामे होते रहते हैं। शो में दिखाया जा रहा है कि अभिरा अरमान का ध्यान रख रही है। अब अभिरा का गुस्सा अरमान पर निकलेगा।

Authored by: कविताUpdated Jul 6 2026, 16:36 IST
ये रिश्ता क्या कहलाता है में होगा तमाशा, आएंगे 7 ट्विस्टImage Credit : Jiohotstar01 / 08

ये रिश्ता क्या कहलाता है में होगा तमाशा, आएंगे 7 ट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: टीवी सीरियल ये सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक के बाद एक धमाके हो रहे हैं। अभिरा अरमान को ठीक करने की कोशिश में लगी है लेकिन अरमान के मन में अब पछतावा आ गया है कि अभिरा सिर्फ उसी का ध्यान रख रही है। ऐसे में अब अरमान एक प्लान बनाता है। वह मायरा और मुक्ति से अभिरा को घर से बाहर लेकर जाने की बात करता है, लेकिन अरमान का ये प्लान कामयाब नहीं होता। आने वाले एपिसोड में अभिरा का गुस्सा अरमान पर निकलेगा। इसके बाद मुक्ति अभिरा की क्लास लगाएगी। आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपिसोड में क्या क्या होगा।

अरमान को सुनाएगी अभिराImage Credit : Jiohotstar02 / 08

अरमान को सुनाएगी अभिरा

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि परिवार के सभी लोग अभिरा को बाहर चलने की बात कहेंगे, जिसके बाद अरमान उसे ब्रेक लेने के लिए कहेगा। तब अभिरा का गुस्सा फटेगा और वह अरमान को कमजोर होने का एहसास दिलाएगी।

अरमान को छोड़कर जाने का फैसला करेगी अभिरा​Image Credit : Jiohotstar03 / 08

अरमान को छोड़कर जाने का फैसला करेगी अभिरा​

अभिरा अरमान को खूब सुनाएगी। वह अरमान को साफ कहेगी कि उसे अभी अपनी पत्नी की जरूरत है। इसके बाद वह गुस्से में अरमान को छोड़कर जाने का फैसला ले लेगी, लेकिन अरमान उसे रोकता नहीं है।

अरमान करेगा कोशिशImage Credit : Jiohotstar04 / 08

अरमान करेगा कोशिश

अभिरा अरमान को गुस्से में बोल देती है कि वह अभी ठीक से लिख नहीं सकता और चल भी नहीं सकता, जिसके बाद अरमान पैन और डायरी उठाकर लिखने की कोशिश करता है, लेकिन वह नहीं लिख पाता तो चिड़कर चला जाता है।

अभिरा को गलती का एहसास दिलाएगी अभिरा​Image Credit : Jiohotstar05 / 08

अभिरा को गलती का एहसास दिलाएगी अभिरा​

अभिरा से मुक्ति बात करेगी और वह अपनी मां को एहसास दिलाएगी कि अभिरा ने अरमान को स्पेस देना बंद कर दिया है। वह अपनी मां को बताती है कि कैसे अभिरा ने अरमान को लाचार महसूस करवाया है

अरमान से माफी मांगेगी अभिरा​Image Credit : Jiohotstar06 / 08

अरमान से माफी मांगेगी अभिरा​

आगे देखने के लिए मिलेगा कि अरमान खुद को कमरे में बंद कर लेगा और दीवार पर अभिरा का नाम लिखेगा। तभी कृष और आर्यन दरवाजा तोड़ेंगे तो सब कमरे का हाल देखकर हैरान रह जाएंगे। इस मौके पर अभिरा अरमान से माफी मांगेगी।

अभिरा को सरप्राइज देगा अरमानImage Credit : Jiohotstar07 / 08

अभिरा को सरप्राइज देगा अरमान

अगली सुबह अरमान अभिरा से जल्दी उठ जाएगा और उसके लिए नाश्ता तैयार करेगा। अभिरा भी उठ जाएगी और फिर दोनों रोमांटिक ब्रेकफास्ट बेड पर करेंगे। दोनों के लिए ये स्पेशल टाइम होगा।

अभिरा को लुक होगा चेंज​Image Credit : Jiohotstar08 / 08

अभिरा को लुक होगा चेंज​

अब कहानी में अभिरा को स्पेशल फील करवाया जाएगा। इसके लिए अभिरा को प्रिंसेस वाला लुक दिया जाएगा। अभिरा के साथ सभी लोग तैयार होंगे। अरमान और घर के बारी लोग भी सजेंगे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!