टीवी मसाला

किस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं Barun Sobti? खुलासा करते हुए बोले, 'हिलता रहता हूं, एंग्जायटी होती है'

Barun Sobti On Health Update: एक्टर बरुण सोबती ने एक पॉडकास्ट में अपनी बीमारी का खुलासा किया है। एक्टर ने बताया है कि उन्हें एंग्जायटी की परेशानी है और वह ज्यादा देर बिना हिले ढुले नहीं रह पाते।

Image

barun sobti (photo credit- instagram)

Barun Sobti On Health Update: टीवी एक्टर बरुण सोबती अब ओटीटी पर धमाल मचा रहे हैं। बरुण फैंस के बीच अपनी एक्टिंग के दम पर जाने जाते हैं। वह अपनी पर्सनल लाइफ को पूरी तरह लाइमलाइट से दूर रखते हैं। हाल ही में बरुण सोबती (Barun Sobti ) ने एक पॉडकास्ट में अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की। इस बार एक्टर ने अपनी बीमारी का खुलासा किया, जिस वजह से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। एक्टर ने बताया कि कैसे इस बीमारी की वजह से वह ठीक से सो नहीं पाते। इतना ही नहीं, वह बिना हिले-ढुलते रहते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Mahhi Vij ने अचानक लिया सोशल मीडिया से ब्रेक, पोस्ट शेयर कर बोलीं- कुछ पता नहीं कब तक...

बरुण सोबती ने किया बीमारी का खुलासा

हाल ही में बरुण सोबती ने खुलासा किया कि उन्हें 'अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर' (ADHD) नाम की बीमारी है, जिसके साथ वह जीना सीख गए हैं। एक्टर ने बताया कि इस बीमारी ने उन्हें सालों तक परेशान किया है और इस बीमारी की वजह से उनकी पर्सनल लाइफ पर काफी असर पड़ा है, जिसके बाद ही उन्होंने थेरेपिस्ट से संपर्क किया। एक्टर ने कहा, 'जब मैं पहली बार थेरेपिस्ट के पास गया, तो वह मुझ पर हंसी। मैंने थेरेपिस्ट से कहा था कि मैंने खुद ही अपनी बीमारी का पता लगाया है। मेरे पैर हमेशा हिलते रहते हैं; मैं ऐसी कोई बातचीत नहीं कर सकता जिसमें मेरी दिलचस्पी न हो। मुझे लगातार हिलते-डुलते रहना पड़ता है। मुझे नींद नहीं आती; मुझे एंग्जायटी की समस्या है।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: नेटफ्लिक्स ने दिया दर्शकों को बड़ा तोहफा, लगातार नंबर 1 बने रहने पर मिली सौगात

    बीमारी को कैसे कंट्रोल करते हैं एक्टर

    उन्होंने आगे बताया कि अब वह अपनी इस बीमारी को कंट्रोल करने के लिए दवा ले रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं अब दवा लेता हूं। मेरी मां कहती थीं, 'मेरा बच्चा बहुत ज्यादा एक्टिव है। मैंने इसे काफी हद तक कंट्रोल किया है। थोड़ी दवा ली और एक सामान्य इंसान की तरह रहने की कोशिश की।' बरुण सोबती ने खुलासा किया कि फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने उनकी बेचैनी को नोटिस कर लिया था। उन्होंने कहा, 'मैं उनके पास गया और मैं इधर-उधर टहल रहा था। मैं बेचैन था।' एक्टर ने आगे बताया कि वह एंग्जायटी कम करने के लिए दवा लेते हैं।

    ट्रोल हो चुके हैं बरुण सोबती

    बता दें कि बीते दिनों फराह खान ने बरुण सोबती के घर से पॉडकास्ट किया था, जिसमें फराह ने एक्टर का घर दिखाया था। तब वरुण का व्यवहार फैंस को अजीब लगा। फराह खान का वीडियो जैसे ही सामना आता, तो लोगों ने एक्टर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। दावा किया गया था कि वह दिन में ही शराब के नशे में हैं।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article