Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) में आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने अपने और गौरव खन्ना के रिश्ते को दुनिया के सामने रख दिया है। आकांक्षा ने खुलासा किया कि वह और गौरव खन्ना साथ नहीं हैं, लेकिन शो के बाहर गौरव आकांक्षा का फुल सपोर्ट कर रहे हैं और लेटेस्ट एपिसोड में गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) शो में आकांक्षा चमोला का सपोर्ट करने पहुंचे। इस मौके पर गौरव ने आकांक्षा को गेम के बारे में समझाया, लेकिन पर्सनल चीजों को बीच में लाने की वजह से अपनी भड़ास भी निकाली। आकांक्षा ने शो में रिश्ते का खुलासा, जिस पर गौरव ने अपनी पत्नी की क्लास लगा दी, जिसके बाद आकांक्षा रोते हुए नजर आईं। 'अलग होने का सोच लिया था' Prince Narula ने Yuvika Chaudhary संग तलाक पर तोड़ी चुप्पी, बताई कड़वाहट की वजह
आकांक्षा चमोला से गौरव खन्ना की नाराजगी
लॉकअप 2 में गौरव खन्ना की एंट्री फराह खान ने करवाई और इस वक्त सभी कंटेस्टेंट्स अपनी सेल में बंद हो गए। गौरव ने शो में आते ही सबसे पहले आकांक्षा चमोला से मुलाकात की। इस मौके पर दोनों की आंखें नम नजर आईं। गौरव को देखते ही आकांक्षा ने पूछा, 'तुम कैसे हो?' इस पर गौरव ने पूछा, 'तुम खुश हो?' आकांक्षा इस सवाल का जवाब नहीं में देती हैं। इसके बाद गौरव कहते हैं, 'बैंड बजा दी यार तूने। पूरी दुनिया बाहर। इतने मजे तू करवा रही है मुझे बिना मतलब के।' इस पर आकांक्षा चमोला बोलती हैं, 'मैंने तुझे बताया था।' इस पर गौरव कहते हैं, 'तुझे रुकना चाहिए था। जब ये चीज हो गई है। चल ठीक है तेरा गेम है। मैं तुझे सपोर्ट कर रहा हूं, लेकिन तू रोई क्यों? जब तूने इतना बड़ा बम फोड़ दिया है।' Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में आएगा Leap, नई फैमिली की एंट्री से मिलेगी TRP; अभिरा-अरमान की होगी छुट्टी?गौरव खन्ना ने दिखाया अपना रोमांटिक साइड
इस मौके पर गौरव खन्ना का रोमांटिक साइड भी दिखा। उन्होंने शो में आकर कहा कि ये वो महीना है जब हम पहली बार मिले थे। 11 साल हो गए और तुमने... इस पर आकांक्षा कहती हैं कि मैंने झूठ नहीं कहा है। तो गौरव कहते हैं, 'अभी हमने सिर्फ डिस्कस किया था। अभी कुछ हुआ नहीं है। तूने मेरे शो में जाने से सिर्फ 7 दिन पहले ही मुझ पर ये वाला बम फोड़ा था। वहां में खतरा करूं या अपने दिमाग को संभालूं, लेकिन ठीक है सह लेंगे।'
