वेब सीरीज

Lock UPP 2: शिल्पा शिंदे से भिड़े Akanksha-Yogesh, बेड पर फेंका पानी; बोले- सीनियर मेरे जूते के नीचे...

Lock UPP 2 Akanksha Chaudhary Fight With Shilpa Shinde: नेटफ्लिक्स के पॉपुलर शो 'लॉकअप 2' में धमाका होने वाला है। शो में आकांक्षा चौधरी और योगेश, शिल्पा शिंदे से झगड़ते हुए नजर आएंगे।

Image

'लॉकअप 2' में हुई शिल्पा शिंदे-आकांक्षा चौधरी की लड़ाई (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Lock UPP 2 Akanksha Chaudhary Fight With Shilpa Shinde: नेटफ्लिक्स के पॉपुलर शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'लॉकअप: सच या सजा' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा और ड्रामा देखने को मिल रहा है। गेम में आगे बढ़ने के लिए और बाकी कंटेस्टेंट्स को मात देने के लिए 'लॉकअप: सच या सजा' के सितारे हर कोशिश आजमा रहे हैं। 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में शिल्पा शिंदे की एंट्री के बाद से भी माहौल बदला-बदला नजर आ रहा है। अभी तक कई कंटेस्टेंट्स का उनके साथ झगड़ा हो चुका है। वहीं दूसरी ओर अब 'लॉकअप 2' का एक और प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी, शिल्पा शिंदे से भिड़ते नजर आए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: तलाक के बाद दोबारा शादी नहीं करेंगी आकांक्षा चमोला, अपना घर लेकर रहेंगी अलग; बोलीं- पति की छत...

'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि आकांक्षा चौधरी, शिल्पा शिंदे को ताना देती हैं। वह 'बिग बॉस 11' की बात याद दिलाते हुए कहती हैं, "पिछले शो में रोटियां बेलते-बेलते जीत गईं, यहां रोटियां बेलने वाला सिस्टम नहीं है मैडम।" आकांक्षा चौधरी की बातों पर हर्षद चोपड़ा ने उन्हें समझाने की कोशिश की कि वो तुमसे बहुत ज्यादा सीनियर हैं। इसपर आकांक्षा ने जवाब दिया, "भाड़ में गई ऐसी सीनियॉरिटी हर्षद।" वहीं योगेश रावत ने कहा कि कोई भी सीनियर आर्टिस्ट होगा, अपने घर र होगा। आकांक्षा चौधरी ने शिल्पा को ताने देते हुए आगे कहा, "खुद के बच्चे होते ना तो समझ आतीं ये चीजें।" दूसरी ओर योगेश रावत ने कहा, "ऐसी सीनियॉरिटी गई भाड़ में, मेरे जूते के नीचे हैं सब।"टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: ' गोविंदा 50 से अफेयर करें तेरा क्या...' Lock Upp 2 में ये क्या बोल गई Sunita Ahuja?

Lock UPP 2: शिल्पा शिंदे से भिड़े योगेश और आकांक्षा

Lock UPP 2: शिल्पा शिंदे से भिड़े योगेश और आकांक्षा

'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में शिल्पा शिंदे संग आकांक्षा चौधरी का झगड़ा यहीं खत्म नहीं हुआ। उन्होंने शिल्पा शिंदे का बेड बिगाड़ दिया, साथ ही उसपर पानी भी फेंक दिया। 'लॉकअप 2' का ये प्रोमो वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि शिल्पा शिंदे का इसपर क्या एक्शन होता है। वो आकांक्षा चौधरी और योगेश रावत को करारा जवाब देती हैं या नहीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article