वेब सीरीज

Lock UPP 2: तलाक के बाद दोबारा शादी नहीं करेंगी आकांक्षा चमोला, अपना घर लेकर रहेंगी अलग; बोलीं- पति की छत...

Lock UPP 2 Akanksha Chamola On Divorce: ओटीटी के पॉपुलर शो 'लॉकअप 2' में बीते दिन आकांक्षा चमोला ने कबूल किया कि वह तलाक के बाद दोबारा कभी शादी नहीं करेंगी। साथ ही शो के बाद सबसे अलग रहेंगी।

Image

आकांक्षा चमोला ने किया बड़ा खुलासा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Lock UPP 2 Akanksha Chamola On Divorce: ओटीटी के पॉपुलर शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'लॉकअप 2' में कंटेस्टेंट्स का गेम आए दिन दिलचस्प मोड़ ले रहा है। हर एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा और ड्रामा भरपूर मात्रा में देखने को मिलता है। 'लॉकअप 2' का यूं तो हर कंटेस्टेंट सुर्खियों में बना रहता है। लेकिन एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने शो में रहते हुए अपनी निजी जिंदगी के लिए भरपूर लाइमलाइट बटोरी है। बीते दिन एक बार फिर से आकांक्षा चमोला ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि वह तलाक के बाद दोबारा कभी शादी नहीं करेंगी। इतना ही नहीं, आकांक्षा चमोला ने ये भी कहा कि वह 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) से निकलने के बाद पति और परिवार से बिल्कुल अलग रहेंगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Exclusive: 'लॉकअप 2' से बाहर आते ही Shresta Iyer ने खोली श्रेया कालरा की पोल, आकांक्षा के सीक्रेट पर कही ये बात

आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने 'लॉक्प 2' में पामेला सेरेना से बात करते हुए कहा कि उनकी शादी बहुत जल्दी, कम उम्र में हो गई थी। इसपर पामेला ने कहा कि उनकी उम्र अभी भी कम है, जिससे वह पार्टनर तलाश सकती हैं। लेकिन आकांक्षा चमोला ने कहा, "मैं दोबारा शादी नहीं करना चाहती। मुझे लगता है कि मेरा हो चुका है। लेकिन जिंदगी में पहली बार मैं अकेली रहने वाली हूं। न तो मेरे माता-पिता की छत के नीचे और न ही पति की छत के नीचे। मैं अपना घर लेने वाली हूं। मैं जिंदगी भर अकेली रहने वाली हूं।" बता दें कि आकांक्षा चमोला ने 'लॉकअप 2' में पहले दिन बताया था कि वह और गौरव खन्ना जल्द ही अलग होने वाले हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: शिवांगी जोशी की आंखों में आंसू देख आपा खो बैठे हर्षद चोपड़ा, प्रोमो देख लोग बोले- इतनी ओवरएक्टिंग...

आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने शो में रहते हुए इस बात का खुलासा किया कि गौरव खन्ना को बच्चे चाहिए, वह पिता बनना चाहते हैं। लेकिन वह बच्चे बिल्कुल नहीं चाहतीं। एक्ट्रेस ने बताया कि शादी के वक्त भी उनकी इस बारे में बात हुई थी, लेकिन अब रिश्ते में सबकुछ बदल रहा है। इसलिए ही दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। हालांकि इस मामले पर अभी तक गौरव खन्ना की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article