वेब सीरीज

Exclusive: 'लॉकअप 2' से बाहर आते ही Shresta Iyer ने खोली श्रेया कालरा की पोल, आकांक्षा के सीक्रेट पर कही ये बात

Exclusive Shresta Iyer On Shreya Kalra: 'लॉकअप 2' से श्रेष्ठा अय्यर बाहर आ चुकी हैं। उन्होंने शो से निकलते ही श्रेया कालरा की पोल तो खोली ही, साथ ही आकांक्षा चमोला के सीक्रेट पर भी बातचीत की।

Image

श्रेष्ठा अय्यर ने खोली श्रेया कालरा की पोल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Exclusive Shresta Iyer On Shreya Kalra: 'लॉकअप 2' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'लॉकअप 2' में आए दिन ऐसे-ऐसे धमाके हो रहे हैं, जिसने दर्शकों को शो से बखूबी बांधा हुआ है। 'लॉकअप 2' से बीते सप्ताह श्रेष्ठा अय्यर (Shresta Iyer) को घर जाना पड़ा। जहां सभी कंटेस्टेंट्स ने आकांक्षा चमोला को सुरक्षित किया तो वहीं दूसरी ओर श्रेष्ठा अय्यर के पक्ष में एक भी वोट नहीं आया। ऐसे में उन्हें पहले सप्ताह ही शो से बाहर निकलना पड़ा। लेकिन 'लॉकअप 2' से बाहर आते ही श्रेष्ठा अय्यर ने कई कंटेस्टेंट्स की पोल खोलने में कोई कमी नहीं छोड़ी। टेली टॉक संग बातचीत के दौरान श्रेष्ठा अय्यर ने श्रेया कालरा की गेम से पर्दा उठाया। उन्होंने आकांक्षा चमोला के सीक्रेट पर भी चुप्पी तोड़ी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: आकांक्षा चमोला और पामेला सेरेना Shilpa Shinde ने कहा 'लेस्बियन', धड़ल्ले से वायरल हुआ वीडियो

    श्रेष्ठा अय्यर (Shresta Iyer) से सवाल किया गया कि अगर वह 'लॉकअप 2' में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर वापस जाती हैं तो सबसे पहले किस कंटेस्टेंट का बैंड बजाना चाहेंगी। इसपर श्रेष्ठा अय्यर ने कहा, "पहले तो मैं उस शो में वापस ही नहीं जाना चाहती हूं। लेकिन अगर गई भी तो मैं सबसे पहले श्रेया कालरा का बैंड बजाऊंगी।" वहीं जब श्रेष्ठा अय्यर से पूछा गया कि उनके सामने ही श्रेया कालरा ने आकांक्षा चमोला का सीक्रेट खोल दिया। इसपर श्रेष्ठा अय्यर ने कहा, "मुझे पता है कि ये उनका गेम प्लान है। वो एक मजबूत कंटेंडर है, इसमें कोई शक नहीं है। वो अपना गंदा खेल तो खेल ही रही है अंदर। लेकिन मेरा ये मानना है कि जो बात उन्होंने अपने कान से सुनी। ये बात एकता कपूर और आकांक्षा चमोला के बीच बैकस्टेज हुई थी। इसमें मैं और श्रेया हिस्सा भी नहीं थे। तब गेम चालू भी नहीं हुआ था। वो सुनकर अगर आप उनके खिलाफ इस्तेमाल कर रहे हो तो ये सही नहीं है। अगर गेम में आकांक्षा ने ये श्रेया से कहा होता, तब माना जा सकता था कि श्रेया ने ये सब बदले में किया है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: शिवांगी जोशी की आंखों में आंसू देख आपा खो बैठे हर्षद चोपड़ा, प्रोमो देख लोग बोले- इतनी ओवरएक्टिंग...
    Shresta Iyer ने खोली श्रेया कालरा की पोल

    Shresta Iyer ने खोली श्रेया कालरा की पोल

      श्रेष्ठा अय्यर (Shresta Iyer) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने श्रेया कालरा के बारे में आगे कहा, "उसे खुद को पता है कि वो गलत है, तभी उसने टिशु पेपर पर लिपलाइनर से सॉरी लिखा। अगर उन्हें लगता कि उन्होंने सही किया है तो वो माफी ही नहीं मांगती। मेरा मानना है कि ये शो सीक्रेट के बारे में है। ये आकांक्षा के लाइफलाइन्स में से एक थी। वो उन्हें बताना था या नहीं, ये उनके ऊपर था।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article