वेब सीरीज

Lock UPP 2: शिवांगी जोशी की आंखों में आंसू देख आपा खो बैठे हर्षद चोपड़ा, प्रोमो देख लोग बोले- इतनी ओवरएक्टिंग...

Lock UPP 2 Harshad Chopda Angry: ओटीटी के पॉपुलर शो 'लॉकअप 2' में आज बड़ा धमाका देखने को मिलेगा। शिवांगी जोशी की आंखों में आंसू देख हर्षद चोपड़ा आपा खो बैठेंगे।

Image

'लॉकअप 2' में आपा खो बैठे हर्षद चोपड़ा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Lock UPP 2 Harshad Chopda Angry: नेटफ्लिक्स के पॉपुलर शो 'लॉकअप 2' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर बखूबी कब्जा किया हुआ है। 'लॉकअप 2' में कंटेस्टेंट्स की गेम दिन पर दिन दिलचस्प होती जा रही है। कंटेस्टेंट्स अपनी गेम के साथ-साथ अपने झगड़े के लिए भी खूब चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिन 'लॉकअप: सच या सजा' में शिल्पा शिंदे की एंट्री हुई, जिनके आते ही एकता कपूर के शो का माहौल बदल गया। इतना ही नहीं, शिल्पा शिंदे की कई कंटेस्टेंस्ट के साथ तू-तू, मैं मैं भी हो गई। लेकिन 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) धमाका यहीं खत्म नहीं होता है। शो में आगे दिखाया जाएगा कि शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) की आंखों में आंसू देखकर हर्षद चोपड़ा बुरी तरह भड़क जाएंगे और वो श्रेया कालरा से झगड़ने के लिए जाएंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ex-BF कुशाल टंडन के भद्दे मजाक के बाद आया Gauahar Khan का रिएक्शन, बोलीं- हर बेवकूफाना चीज...

    'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) का हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) से जुड़ा वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 'लॉकअप 2' में दिखाया जाएगा कि कंटेस्टेंट्स को सुरक्षित करने की वजह से घरवालों का बजट बहुत कम बचेगा। लेकिन दूसरी ओर श्रेया कालरा खाना खाने की जिद करेंगी। आकांक्षा चौधरी, श्रेया कालरा को खाना खरीदने से मना करेंगी, जिसपर श्रेया और उनकी बहस हो जाएगी। वहीं शिवांगी जोशी, श्रेया से पूछेंगी कि क्या सच में उनकी तबीयत ठीक नहीं है? शिवांगी की इस बात पर श्रेया कालरा उन्हें बातें सुना देंगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: एकता कपूर के शो से बाहर होंगी Govinda की पत्नी, एक-एक दिन काटना हुआ मुश्किल

      'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में आगे दिखाया जाएगा कि श्रेया कालरा के बर्ताव के बाद शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा और आकांक्षा चमोला को बताएंगी कि उन्होंने सिर्फ श्रेया से सवाल किया था कि क्या उनकी तबीयत सच में ठीक नहीं है। बात करते-करते शिवांगी जोशी रो पड़ेंगी। उनकी आंख में आंसू देख हर्षद चोपड़ा इस कदर भड़क जाएंगे कि वो श्रेया कालरा से लड़ने के लिए जाएंगे। हालांकि शिवांगी जोशी और आकांक्षा चमोला उन्हें रोकने की पूरी-पूरी कोशिश करेंगे।

      Lock UPP 2 में हर्षद चोपड़ा ने खोया आपा

      Lock UPP 2 में हर्षद चोपड़ा ने खोया आपा

      हर्षद चोपड़ा हुए ट्रोल

      'लॉकअप 2' में इतना तेवर दिखाने के लिए हर्षद चोपड़ा ट्रोल हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि अब एक्टर ज्यादा ही ओवरएक्टिंग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "हर्षद को सच में मदद की जरूरत है। ये ओवररिएक्शन किसलिए था। शांत रहो, तुम यहां मेन कैरेक्टर नहीं हो।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "इस आदमी के साथ क्या परेशानी है। ये एक औरत के साथ ऐसे कैसे चार्ज कर सकता है?"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article