वेब सीरीज

Lock Upp 2: श्रेया कालरा पर ज्वालामुखी की तरह फटा Akanksha Chamola का गुस्सा, भड़कते हुए बोलीं, 'सबसे बुरी इंसान'

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 में आकांक्षा चमोला की जिंदगी के राज खुल रहे हैं। पहले तलाक और फिर बाइसेक्सुअल होने का राज सामने आया। अब आकांक्षा का गुस्सा श्रेया कालरा पर निकला है।

Image

lock upp (photo credit- instagram)

Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) चर्चाओं में बना हुआ है। फराह खान और रितेश देशमुख के इस शो में एक के बाद एक बड़े खुलासे सेलेब्स कर रहे हैं, जिसमें सबसे बड़ा नाम आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) हैं। आकांक्षा की जिंदगी के एक नहीं बल्कि दो-दो राज इस शो के पहले हफ्ते में खुल गए हैं। पहले आकांक्षा ने खुलासा किया कि वह और गौरव अलग हो गए हैं। इसके बाद आकांक्षा का दूसरा राज श्रेया कालरा ने खोला कि एक्ट्रेस बाइसेक्सुअल हैं, जिसके बाद आकांश्राा का गुस्सा श्रेया कालरा पर निकला है। आकांक्षा ने उसे सबसे बुरी इंसान होने का टैग दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: कैंसर पीडित Dipika Kakar अस्पताल में हुईं भर्ती, घर पर बेटे की हालत खराब; शोएब इब्राहिम ने शेयर किया Video)

    श्रेया कालरा पर फूटा आकांक्षा चमोला का गुस्सा

    बीते एपिसोड में रितेश देशमुख और फराह खान ने खुलासा किया कि श्रेया कालरा ने आकांक्षा का एक सीक्रेट रिवील कर दिया है कि वह बाइसेक्सुअल हैं। इसका सच आकांक्षा ने खुद बताया और खुलासा किया कि कई लड़कियों संग उनके रिश्ते रहे हैं। इसके बाद आकांक्षा का गुस्सा श्रेया कालरा पर भड़कीं। वह श्रेया से धोखा देने पर कई सवाल जवाब करती हैं। इसके बाद वह सबको इकट्ठा करके श्रेया के लिए बोलती हैं कि कोई भी उस पर भरोसा न करें। आकांक्षा ने कहा, 'मैं सबके सामने यह कहना चाहती हूं कि मैंने दुनिया में श्रेया से ज्यादा बुरा इंसान कभी नहीं देखा, जो इतना बेरहम और असंवेदनशील हो।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'अलविदा कहने का वक्त..', दर्द में बीते Sumona Chakravarti के दिन, एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी के बाद बताई हालत)

      फूट-फूटकर रोईं आकांक्षा चमोला

      आकांक्षा चमोला ने इस मौके पर ये भी बताया कि श्रेया कालरा ने सूफी मोतीवाला से उनके बारे में जो बात कही थी, वह श्रेया को बैकस्टेज हुई एक बातचीत के दौरान पता चली थी, जिसका इस्तेमाल उन्होंने गेम में किया। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि अब उनके पास कोई लाइफलाइन नहीं बची है और वह श्रेया को धोखा देने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, 'उम्मीद है कि भगवान और आपके कर्म आपको कुछ शांति और खुशी देंगे, और दूसरों के प्रति आपके मन में जो नफरत और नेगेटिविटी है, वह एक दिन कम होने लगेगी।'
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article