टीवी मसाला

कैंसर पीडित Dipika Kakar अस्पताल में हुईं भर्ती, घर पर बेटे की हालत खराब; शोएब इब्राहिम ने शेयर किया Video

Dipika Kakar New Video: दीपिका कक्कड़ की हालत ठीक नहीं हैं। वह कैंसर से जंग लड़ रही हैं। इसी बीच वह अपने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचीं। दीपिका ने बताया कि कैसे उनके बेटे पर इसका असर पड़ रहा है।

Image

dipika kakar (photo credit- instagram)

Dipika Kakar New Video: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम काफी मुश्किल वक्त का सामना कर रहे हैं। हाल ही में शोएब के पिता अस्पताल से घर लौटे हैं। वह लगभग एक महीने तक अस्पताल में रहे थे और अब दीपिका कक्कड़ अस्पताल में हैं। दीपिका का कैंसर का इलाज चल रहा है, जिसके लिए उन्हें समय समय पर अस्पताल में कुछ देर के लिए भर्ती होना पड़ता है, लेकिन अब इसका असर दीपिका के बेटे रूहान पर साफ दिख रहा है और इस बात का खुलासा शोएब और दीपिका ने अपने लेटेस्ट वीडियो में किया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'अलविदा कहने का वक्त..', दर्द में बीते Sumona Chakravarti के दिन, एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी के बाद बताई हालत)

    अस्पताल में भर्ती हुईं दीपिका

    शोएब इब्राहिम ने अपना नया व्लॉग शेयर किया, जिसमें वह अपनी पत्नी दीपिका कक्कड़ के साथ अस्पताल में दिखाई दिए। कैंसर के इलाज की वजह से दीपिका का इंफ्यूजन होना है और इसी वजह से वह अस्पताल एक्ट्रेस का इंफ्यूजन करवाने पहुंचे और ये सब कुछ दीपिका दिन में करवा रही हैं, ताकि रात को वह अपने बेटे के पास वापिस जा सके। वीडियो में शोएब बताते हैं कि जैसे कि मैंने आपको पिछले व्लॉग में बताया था कि दीपिका का इंफ्यूजन होना है और आज हम यहां करवाने आए हैं। शाम को 7.20 हो रहे हैं और यहां पर लॉकअप चल रहा है। दीपिका का नया ऑबसेशन फराह मैम है। वीडियो में आगे शोएब दीपिका को भी दिखाते हैं, जो अस्पताल के बैड पर हैं और एक्ट्रेस के हाथ में ड्रिप है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Kareena Kapoor ने आलिया भट्ट की फिल्म Alpha का किया रिव्यू, तारीफ करते हुए बोलीं, 'गर्ल पावर')

      दीपिका कक्कड़ से नाराज हुआ बेटा रूहान

      शोएब ने आगे बताया कि दो तीन चीजें हो गई हैं। दीपिका का आयरन कम था तो वहीं हो रहा है। पिछली बार दीपिका रात भर एडमिट रही थी लेकिन इस बार सब कुछ दिन में हो रहा है। ताकि दीपिका रूहान के पास पहुंच सके। इस वीडियो में दीपिका ने बताया कि उन्हें एक दवाई चढ़ाई गई है, जिस वजह से उन्हें नींद आ रही हैं। बाकी सब ठीक है।

      बेटे को मनाती दिखीं दीपिका कक्कड़

      वीडियो में आगे शोएब दिखाते हैं कि वह रात को लगभग 11.30 तक घर पहुंच जाते हैं और रूहान उनका इंतजार कर रहा होता है। वह अपने मां पापा को देखकर खुश तो होता है लेकिन वह काफी नाराज भी हो जाता है। रूहान एक बार में अपने मां-पापा के पास नहीं आता। इसके बाद दीपिका अपने बेटे पर खूब प्यार लुटाती हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article