टीवी मसाला

'अलविदा कहने का वक्त..', दर्द में बीते Sumona Chakravarti के दिन, एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी के बाद बताई हालत

Sumona Chakravarti Health Update: टीवी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती दो महीने से सोशल मीडिया से दूर थीं और अब एक्ट्रेस ने इसकी वजह बताई है। एक्ट्रेस ने अपनी सर्जरी का खुलासा किया है.

Image

sumona Chakravarti (photo credit- instagram)

Sumona Chakravarti Health Update: टीवी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने लिए बीता कुछ समय आसाम नहीं रहा है। एक्ट्रेस टीवी स्क्रीन और सोशल मीडिया दोनों से दूरी बना चुकी थीं और अब सुमोना ने सोशल मीडिया पर वापसी की है और अपनी हालत के बारे में बताया है। कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में दिखीं सुमोना एंडोमेट्रियोसिस नाम की बीमारी से जूझ रही थीं, लेकिन अब एक्ट्रेस ने एंडोमेट्रियोसिस की सर्जरी करवा ली है, जिसके बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपनी हालत बताते हुए उस वक्त को याद किया, जब उन्हें लगा कि सब खत्म होने वाला है। इसके अलावा सुमोना ने डॉक्टर्स का भी धन्यवाद दिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Kareena Kapoor ने आलिया भट्ट की फिल्म Alpha का किया रिव्यू, तारीफ करते हुए बोलीं, 'गर्ल पावर'

    सुमोना चक्रवर्ती ने बताई अपनी हालत

    सुमोना चक्रवर्ती ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपने मन की हर एक बात को लिखा है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने सबसे पहले अपनी तबीयत के बारे में बताया, जो अब ठीक हो रही है। सुमोना ने अपने पोस्ट में बताया कि वह काफी समय बाद लोगों से जुड़कर खुश हैं और उन्हें काफी अच्छा भी लग रहा है। वह बीते दो महीने से सबके दूरी बनाए हुए थीं और तब वह सोशल मीडिया से पूरी तरह कट गई थीं। सुमोना ने आगे बताया कि उन्होंने 4 मई को मैंने एंडोमेट्रियोसिस (Endometriosis) की अपनी सर्जरी कराई थी और इसे वह पूरी तरह संभालने की कोशिश कर रही थी, लेकिन फिर भी उनकी ये समस्या काफी ज्यादा बढ़ गई टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Divyanka Tripathi ने जुडवां बेटों के साथ शेयर कीं दिल छू लेने वाली फोटोज, बोलीं- 'तू मेरी आशिकी'

      सुमोना चक्रवर्ती ने दिखाई जन्मदिन की तस्वीर

      सुमोना चक्रवर्ती के मुताबिक, उस स्थिति में उन्हें लग रहा था कि सबको अलविदा कहने का वक्त आ गया है, लेकिन उन्होंने बीते दो महीने खुद को दिए और दो महीने मेंटली और फिजिकली रिकवरी में बिताए। सुमोना के मुताबिक, अब वह पूरी तरह ठीक हैं। इसके साथ ही सुमोना ने अपने डॉक्टर्स की भी तारीफ की। साथ ही एक्ट्रेस ने एक तस्वीर शेयर की, जो उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की है। इस तस्वीर के साथ सुमोना ने लिखा, 'इस्तांबुल पहली बार... मैंने अपने जन्मदिन पर ट्रेवल किया, यह बहुत ही आखिरी समय का फैसला था। कोई केक काटना नहीं, कोई पार्टी नहीं। बस वही किया जो मुझे पसंद है यानी ट्रेवल, जापानी खाना खाया और मिठाई के लिए चीज केक। 38 मुझ पर अच्छा लग रहा है।'

      सुमोना चक्रवर्ती की बीमारी

      बता दें कि सुमोना चक्रवर्ती स्टेज-4 एंडोमेट्रियोसिस से जूझ रही थीं और एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा साल 2021 में किया था। तब एक्ट्रेस ने एक पोस्ट कर बताया था कि लॉकडाउन में उनके लिए काफी मुश्किलें आई हैं और वह काफी इमोशनली होकर इन चीजों से डील नहीं कर पा रही हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article