Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप 2 (Lock Upp 2) को अपने पांच फाइनलिस्ट मिल गए हैं। शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा, शिल्पा शिंदे, राम कपूर और योगेश रावत ने फिनाले में जगह बनाई है और बाकी कंटेस्टेंट्स शो से बाहर आ गए हैं। आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) भी शो से बाहर आ गई हैं, जिन्होंने आते ही पहले दिन लॉकअप 2 में अपने राज से तहलका मचा दिया था। आकांक्षा ने खुलासा किया था कि वह और गौरव खन्ना अलग हो चुके हैं। इतना ही नहीं, जब गौरव शो में आकांक्षा से मिलने आए, तो बाद में आकांक्षा ने कहा कि खास उनका कुत्ता ही आ जाता। अब आकांक्षा चमोला ने अपने इस बयान पर चुप्पी तोड़ी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'TRP के लिए नीचे गिर...', एकता कपूर के Lock Upp 2 पर फूटा Saurabh Jain का गुस्सा? रियलिटी शोज पर निकाली भड़ास
आकांक्षा चमोला ने क्या कहा?
आकांक्षा चमोला को सपोर्ट करन लॉकअप 2 में गौरव खन्ना आए थे। इस मौके पर गौरव ने आकांक्षा से तलाक पर बात की और उन्होंने एडवाइज दी थी कि आकांक्षा को यहां पर ये सब नहीं बोलना चाहिए था। गौरव के सामने आकांक्षा चमोला काफी इमोशनल हो गई थीं, लेकिन उनके जाने के बाद उन्होंने कहा था कि उससे अच्छा परिवार में से कोई आता, तो बेहतर होता. मुझे मेरा कंम्फर्ट चाहिए था। ये मेरे से ज्यादा उसके लिए था। मुझे ज्यादा अच्छा लगता अगर मेरे मम्मी-पापा आते. या मेरा कुत्ता आ जाता। आकांक्षा अपने इसी बयान पर काफी ट्रोल हुई हैं। लोगों ने आकांक्षा के बयान के बाद गौरव की तुलना कुत्ते से करने शुरू कर दी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: Shivangi Joshi की हरकते देख खौला इन 3 एक्टर्स का खून, ड्रामा क्वीन का टैग देते हुए किया एक्सपोजआकांक्षा चमोला ने दिया करारा जवाब
लॉकअप 2 से बाहर आने के बाद अब आकांक्षा चमोला ने अपने इस बयान पर सफाई दी है। आकांक्षा चमोला ने अपने बयान में कहा, 'मैंने परिवार भी मेंशन किया था तब किसी को बुरा नहीं लगा कि मैंने गौरव को अपने मां-बाप से कंपेयर किया। आपको ये बुरा लग रहा है कि मैंने कुत्ते से तुलना कर दी। किसी को इस बात का बुरा नहीं लग रहा कि मैंने अपने मां-बाप और कुत्ते को एक ही जगह पर रख दिया। सिर्फ गौरव को लेकर आप इतना परेशान क्यों हो रहे हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि लोगों की क्या सोच हो गई है कि आप हर चीज को बुरा मान रहे हो। आपको बोलने का अधिकार है तो आप कुछ भी बोलेगे। मां बाप की बात का तो कोई बुरा नहीं मान रहा। अगर आप लोग मुझे कुत्ते के लिए बुरा भला बोल रहे हो तो मां बाप के लिए तालियां क्यों नहीं बजा रहे हो।'
akanksha chamola (photo credit- instagram)
