वेब सीरीज

Lawrence of Punjab: जी5 की सीरीज की रिलीज पर लगी रोक, लॉरेंस बिश्नोई के परिवार ने जताई थी आपत्ति

Ban on Lawrence of Punjab Release: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) की लाइफ पर बन रही सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ को बैन कर दिया गया है। अब ये सीरीज जी5 पर नहीं रिलीज होगी।

Image

सीरीज लॉरेंस ऑफ पंजाब की रिलीज पर लगी रोक (Image Source: Zee5/ Pinterest)

Ban on Lawrence of Punjab Release: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) की लाइफ पर बेस्ड डॉक्यू सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। जी5 (Zee5) की इस सीरीज को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में सीरीज लॉरेंस ऑफ पंजाब का ट्रेलर रिलीज हुआ था। सीरीज का ट्रेलर रिलीज होते ही विवाद खड़ा हो गया। सीरीज लॉरेंस ऑफ पंजाब को बैन करने की मांग उठने लगी। पंजाब पुलिस, कांग्रेस नेता और फिर लॉरेंस के घरवालों ने भी इस सीरीज को बैन करने के लिए कहा। लेकिन इसके बाद भी मेकर्स अपने कदम पीछे हटाने के लिए तैयार नहीं थे। अब इन सब के बीच सीरीज लॉरेंस ऑफ पंजाब की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। (ये भी पढ़ें:Lawrence Of Punjab: बैन की डिमांड के बीच खौला लॉरेंस के भाई का खून, गरजते हुए बोले "साबित क्या करना...")

'लॉरेंस ऑफ पंजाब' की रिलीज पर लगी रोक

जी5 की सीरीज लॉरेंस ऑफ पंजाब एक बार फिर से खबरों में आ गई है। सीरीज लॉरेंस ऑफ पंजाब की रिलीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सीरीज लॉरेंस ऑफ पंजाब को बैन करने की मांग उठ रही थी। अब लॉरेंस ऑफ पंजाब वेब सीरिज अब OTT प्लेटफार्म Zee 5 पर रिलीज नहीं होगी, भारत सरकार ने इसकी रिलीज पर रोक लगा दी है। आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में भारत सरकार की तरफ से ये जानकारी दी गई। 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' को प्रसारित न किए जाने के केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने ही Zee 5 को निर्देश दिए है। (ये भी पढ़ें:Lawrence of Punjab: जी5 की सीरीज को बैन करने की उठी मांग, Congress नेता ने पीएम मोदी को लिखा खत)

चचेरे भाई ने कही थी बात

हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई ने भी इस सीरीज पर बैन लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि इस सीरीज के लिए परिवार से कोई अनुमति नहीं ली गई है। ANI से बात करते हुए रमेश बिश्नोई ने कहा 'न परिवार से अनुमति ली गई है, न सरकार से। ऐसे बनाकर वे क्या साबित करना चाहते हैं?'

Lawrence of Punjab Ban

सीरीज लॉरेंस ऑफ पंजाब की रिलीज पर लगी रोक (Image Source: Zee5/ Pinterest)

चर्चा में रहता है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई खबरों में बना रहता है। अभी हाल ही में डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आया था। इससे पहले सलमान खान के घर पर भी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने हमला किया था।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article