Lawrence Of Punjab Controversy: जी5 की अपकमिंग डॉक्यू सीरीज लॉरेंस ऑफ पंजाब अनाउंसमेंट के साथ ही विवादों में फंस गई थी, जिसके बाद इसका कानूनी पचड़े में फंसना लाजमी लग रहा था। इसकी रिलीज पर इस वक्त विचार चल रहा है और घरवाले लगातार सरकारी लड़ाई लड़ रहे हैं। इस लड़ाई के बीच लॉरेंस बिश्नोई के भाई रमेश ने मीडिया से बात करते हुए इस डॉक्यू सीरीज के मेकर्स की मंशा पर सवाल खड़ा किया है। लॉरेंस के भाई रमेश ने मेकर्स से सवाल पूछा है कि जब उनके भाई का मामला कोर्ट में है तो किस आधार पर सीरीज के मेकर्स ने लॉरेंस को गैंगस्टर घोषित कर दिया है। (ये भी पढ़ें: SVC63: Salman Khan ने बुक की 2027 की ईद, Nayanthara संग मचाएंगे धमाल)
Lawrence Of Punjab पर बैन की मांग कर रहा है लॉरेंस का परिवार
लॉरेंस बिश्नोई के भाई रमेश ने एएनआई से बात करते हुए कहा है कि उनका परिवार इस डॉक्यूसीरीज पर घोर आपत्ति व्यक्त करता है। रमेश ने लॉरेंस ऑफ पंजाब के डायरेक्टर को घेरते हुए पूछा है कि उन्हें किसने ये इजाजत दी कि वो लॉरेंस पर किसी भी तरह का प्रोजेक्ट बनाएं। लॉरेंस के भाई रमेश के अनुसार, "ना उन लोगों ने लॉरेंस के परिवार से परमिशन ली और ना ही सरकार से परमिशन ली। ऐसे वो प्रोजेक्ट बनाकर साबित क्या करना चाहते है?" (ये भी पढ़ें: 30 सालों के बाद Kajol ने क्यों तोड़ा NO-KISSING रूल?)
रमेश ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि लॉरेंस बिश्नोई का मामला अभी कोर्ट में लम्बित है। ऐसे में उसे गैंगस्टर घोषित करना कितना सही है? रमेश के अनुसार, "कोर्ट में जो निर्णय आएंगे, उसके बाद बात करेंगे। अभी कोर्ट में केस चल रहा है और उसे यूं गैंगस्टर दिखा रहे हैं। परिवार को इस बात पर ऑब्जेक्शन है।"
रमेश ने एजेंसी को बताया है कि उन्हें ऐसा सुनने में आ रहा है कि पंजाब पुलिस और पंजाब के लीडर्स लॉरेंस ऑफ पंजाब पर बैन की मांग कर रहे हैं और हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। रमेश ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "मुझे मीडिया से पता चला है कि हाई कोर्ट तक जाने की तैयारी हो रही है। तो मैं हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से मांग करता हूं कि इसे तुरंत बैन कर दिया जाए।"
