पंजाबी

Lawrence of Punjab: जी5 की सीरीज को बैन करने की उठी मांग, Congress नेता ने पीएम मोदी को लिखा खत

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 23, 2026, 07:16 PM IST

Lawrence of Punjab Ban: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) की लाइफ पर बन रही सीरीज लॉरेंस ऑफ पंजाब को बैन करने की मांग उठ रही है। ये सीरीज 27 अप्रैल को जी5 पर दस्तक देने वाली है।

Image

'लॉरेंस ऑफ पंजाब' को बैन करने की उठी मांग (Image Source: IMDb)

Lawrence of Punjab Ban: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) की लाइफ पर बेस्ड अपकमिंग डॉक्यू-सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। डायरेक्टर राघव दार की ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'लॉरेंस ऑफ पंजाब' का अभी हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया था। सीरीज के ट्रेलर के आने के बाद विवाद शुरू हो गया है। सीरीज लॉरेंस ऑफ पंजाब की जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। लेकिन अब अब सीरीज लॉरेंस ऑफ पंजाब की रिलीज से पहले इसको बैन करने की मांग उठ रही है। तो चलिए जानते हैं सीरीज लॉरेंस ऑफ पंजाब को लेकर क्या विवाद हुआ, जिसने सबका ध्यान अपनी अपनी तरफ खींच लिया है। (ये भी पढ़ें: 'ये सिर्फ एक छोटा सा ट्रेलर...' लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने रोहित शेट्टी के घर के बाहर की थी फायरिंग)

'लॉरेंस ऑफ पंजाब' को बैन करने की उठी मांग

पंजाब पुलिस ने आने वाली डॉक्यूमेंट्री सीरीज लॉरेंस ऑफ पंजाब को लेकर बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MIB) से अपील की है कि इस सीरीज को पब्लिक के लिए रिलीज होने से रोका जाए। यह सीरीज 27 अप्रैल को OTT प्लेटफॉर्म जी5 (ZEE5) पर आने वाली है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, साइबर क्राइम के स्पेशल डीजीपी वी. नीरजा ने एक लैटर में सीरीज को लेकर चिंता जताई है। बताया जा रहा है कि यह सीरीज गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की जिंदगी और उसके अपराध की दुनिया में बढ़ने की कहानी दिखाती है। इसमें कुछ असली घटनाओं के साथ-साथ ड्रामेटिक सीन भी शामिल किए गए हैं, जिनमें पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या जैसे मामले भी दिखाए जाने की बात कही जा रही है। (ये भी पढ़ें: Rohit Shetty Firing Case: राजस्थान से गिरफ्तार हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े 6 लोग, पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता)

कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी से की अपील

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग (Amarinder Singh Raja Warring) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को चिट्ठी लिखकर इस डॉक्यूसीरीज पर रोक लगाने की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने कहा कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय और आईटी मंत्रालय को निर्देश दिए जाएं कि इस वेब सीरीज की रिलीज को बैन किया जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह डॉक्यूसीरीज गैंगस्टर को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाती है, जो कई गंभीर अपराधों में शामिल रहा है। उनके मुताबिक, इस तरह का कंटेंट अपराध और गैंगस्टर कल्चर को बढ़ावा दे सकता है, जिसका युवाओं पर गलत असर पड़ सकता है।

Lawrence of Punjab Ban

'लॉरेंस ऑफ पंजाब' को बैन करने की उठी मांग (Image Source: IMDb)

मेकर्स ने कही ये बात

जहां एक तरफ इस डॉक्यूसीरीज पर बैन की मांग उठ रही है, वहीं इसके डायरेक्टर राघव दार ने शो का बचाव किया है। बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये सीरीज सिर्फ एक क्राइम स्टोरी के तौर पर नहीं बनाई गई है। उनका कहना है कि इसका मकसद यह समझना है कि ऐसे लोग कैसे बनते हैं उनका माहौल, उन पर पड़ने वाले असर और वह सिस्टम जो उन्हें इस रास्ते पर ले जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि सीरीज में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि ऐसे रास्तों का अंत क्या होता है और उसके पीछे क्या असर छूट जाता है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article