वेब सीरीज

Koffee With Karan 9: करण जौहर फिर खोलेंगे इंडस्ट्री के राज, स्टार वॉर से लेकर होंगी लवर्स की बातें

Koffee With Karan 9: निर्माता-निर्देशक करण जौहर का फेमस कॉफी विद करण 9वें सीजन के साथ लौटने के लिए तैयार है। ताजा खबरों की मानें तो करण जौहर इन दिनों जियो हॉटस्टार के साथ शो के कॉन्सेप्ट को लेकर चर्चा में हैं। अगर सबकुछ ठीक रहता है तो ये शो साल 2026 के अंत में दर्शकों के सामने आ सकता है।

Image

जियो हॉटस्टार पर लौटेगा Koffee With Karan 9 (Image Source: Hotstar)

Photo : Twitter

Koffee With Karan 9: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता-निर्देशक करण जौहर के फेमस टॉक शो कॉफी विद करण के 8वें सीजन को प्रसारित हुए लगभग 2 साल हो चुके हैं। ये शो सिनेमाप्रेमियों का पसंदीदा है क्योंकि इसमें करण जौहर लोगों को इंडस्ट्री से जुड़ी वो इनसाइड गॉसिप देते हैं, जो किसी के पास नहीं होती हैं। कॉफी विद करण को पसंद करने वाले फैंस चाहते हैं कि करण जौहर इसका 9वां सीजन लेकर जल्द से जल्द आए। अगर आपको भी कॉफी विद करण 9 का इंतजार है तो इंडस्ट्री से आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी आ रही है, जिसके अनुसार करण जौहर ने जियो हॉटस्टार के साथ कॉफी विद करण 9 को लेकर चर्चा शुरू कर दी है और लोगों को ये जल्द ही देखने को मिल सकता है। (इसे भी पढ़ें: अली अब्बास जफर की मूवी में एक्शन अवतार में दिखेंगे अहान पांडे)

Karan Johar

Karan Johar

2026 के अंत तक रिलीज होगा कॉफी विद करण 9

मिड-डे की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, कॉफी विद करण का 9वां सीजन कुछ बदलावों के साथ जल्द ही दर्शकों के सामने होगा। कॉफी विद करण 9 को करण जौहर नए फॉर्मेट के साथ लाएंगे ताकि वो दर्शकों को नयापन दे पाएं और साथ ही साथ शो जिसके लिए फेमस है, वो कोई भी मिस ना करे। सूत्र ने मिड-डे को बताया है कि करण जौहर की टीम इन दिनों जियो हॉटस्टार के साथ लगातार चर्चा में है और जैसे ही चीजें फाइनलाइज हो जाती हैं, करण जौहर इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे। जियो हॉटस्टार की टीम 2026 के अंत तक इस शो को लाने की प्लानिंग कर रही है। (इसे भी पढ़ें: Tina Ambani की बहन जर्ना का हुआ निधन)

कॉफी विद करण में होते हैं बड़े-बड़े खुलासे

करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण गॉसिप्स के लिए फेमस रहा है। इस शो में आने के बाद हर कलाकार अपने बारे में कोई ना कोई ऐसी गॉसिप जरूर दे जाता है, जो हफ्तों तक चर्चा में रहती है। रणबीर कपूर जैसे स्टार्स को कॉफी विद करण में जाने से बचते हैं क्योंकि उन्हें डर लगता है कि करण जौहर पता नहीं कौन सी बात उनके मुंह से निकलवा लेंगे, जिसकी वजह से वो विवादों में फंस जाएंगे। वैसे आप कॉफी विद करण 9 देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article