बॉलीवुड

अली अब्बास जफर की मूवी में एक्शन अवतार में दिखेंगे अहान पांडे, सामने आया इंटेंस लुक

Ahaan Panday Upcoming Movie: बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे की फिल्म सैयारा को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। अहान पांडे अब नए अवतार में नजर आएंगे। अहान और फिल्ममेकर अली अब्बास जफर ने हाथ मिला लिया है। इस बीच मूवी से उनका लुक सामने आया है, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए हैं।

Image

pic credit- instagram

Ahaan Panday Upcoming Movie: साल 2025 में अहान पांडे की फिल्म सैयारा रिलीज हुई थी। इस मूवी में उनके साथ अनीत पड्डा भी नजर आई थी। अहान और अनीत की फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की थी। इस मूवी के बाद अहान पांडे रातों-रात स्टार बन गए। बीते दिनों ये खबर सामने आई थी कि अहान, फिल्ममेकर अली अब्बास जफर की मूवी में नजर आएंगे। अली अब्बास जफर ने अहान पांडे का लुक दिखाया है। सोशल मीडिया पर अहान पांडे का लुक धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

अहान पांडे का लुक देख गदगद हुए लोग

अहान पांडे ने फिल्ममेकर अली अब्बास जफर के साथ अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। सैयारा से डेब्यू करने वाले अहान पांडे अब नए अवतार में नजर आएंगे। अली अब्बास जफर ने खुद अपनी सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म की शूटिंग शुरू होने की पुष्टि की। उन्होंने एंड इट बिगिन्स लिखते हुए क्लैप की फोटो और अहान की आंखों का क्लोज-अप शेयर किया। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में शरवरी वाघ भी नजर आने वाली हैं। यह फिल्म अहान को उनके रोमांटिक डेब्यू से बिल्कुल अलग, ज्यादा एक्शन वाले अवतार में पेश करेगी।अली अब्बास जफर नेटाइगर जिंदा है, सुल्तान, और भारत जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है।

ahaan panday look

ahaan panday look

अहान पांडे की मूवी के लिए बेताब हैं फैंस

बता दें कि फरवरी 2026 में अली ने अहान के साथ शूटिंग लोकेशन से एक फोटो शेयर की थी। कैप्शन में उन्होंने लिखा था 'पावर दी नहीं जाती... ली जाती है... रोल करने को तैयार अहान पांडे।' फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल काफी व्यस्त है। मुंबई में शूटिंग के बाद मई 2026 में टीम लंदन रवाना होगी, जहां अहान पांच दिनों तक एक बड़े एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग करेंगे। बता दें कि अहान पांडे की इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब है।

ali abbas zafar movie

ali abbas zafar movie

चर्चा में रहते हैं अहान पांडे और अनीत पड्डा

फिल्म सैयारा में धमाल मचाने के बाद अहान पांडे और अनीत पड्डा हमेशा सुर्खियों में छाए रहे हैं। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया कि अहान पांडे और अनीत एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अहान पांडे और अनीत पड्डा ने हमेशा ये कहा है कि वे बस अच्छे दोस्त है और इससे ज्यादा कुछ भी नहीं। आपको इस बारे में क्या लगता है हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article