Tina Ambani's Elder sister Passes away: बॉलीवुड इंडस्ट्री की पूर्व एक्ट्रेस और बिजनेसमैन अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी को लेकर एक बड़ी ही दुखद खबर सामने आई है। टीना अंबानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि उनकी बड़ी जर्ना का निधन हो गया है। टीना अंबानी ने अपने पोस्ट में बताया कि वो जर्ना को अपनी दूसरी मां मानती थीं। जर्ना के निधन के बाद टीना अंबानी ने बेहद इमोशनल पोस्ट साझा किया है। फैन्स इस मुश्किल घड़ी में टीना अंबानी को मजबूत बने रहने के लिए मैसेज कर रहे हैं।
टीना अंबानी ने बहन के लिए शेयर किया इमोशनल पोस्ट
टीना अंबानी ने बहन जर्ना के निधन पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'मेरी सबसे बड़ी बहन जर्ना। वो मेरी दूसरी मां की तरह थीं और उन्होंने बड़े प्यार से मेरा कन्यादान कर मुझे नए परिवार को सौंपा। उन्होंने यह भी कहा कि मैं हमेशा अपने परिवार का एक अभिन्न अंग बनी रहूं। वो हमारे यूनिवर्स का चमकदार चेहरा थीं, जिनके साथ रहने का हमेशा अच्छा एहसास होता था। हम बहनों, हमारे बच्चों और नाती-पोतों के लिए अपनी शालीनता, स्नेह और एनर्जी के कारण वो हमेशा एक सच्ची प्रेरणा थीं।' (इसे भी पढ़ें: 'Ramayana' का टीजर देख संजय गुप्ता ने कसा तंज !! बोले 'VFX कंपनियां ऑस्कर नहीं जीतने...')
टीना अंबानी ने आगे लिखा, 'वो हम के लिए बेहद प्यार, दुलारी और पूजनीय थीं। ओम शांति, मेरी जिया। आप हमारे जीवन में ऐसा खालीपन छोड़कर जा रही है, जिसका भरना आसान नहीं है। आने वाली पीढ़ियों के लिए आप ऐसी विरासत छोड़ गई हैं, जो हमेशा अमर रहने वाली है।' टीना अंबानी के इस पोस्ट को देखने के बाद फैन्स भी इमोशनल हो गए हैं। (इसे भी पढ़ें: Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: पैसे देने की जगह जेल जाने को तैयार हैं राजपाल यादव, हाई कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित)
अपने जामने की टॉप एक्ट्रेस रही थीं टीना अंबानी
टीना अंबानी ने एक समय फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया था। अपने जमाने के सभी बड़े एक्टर्स के साथ टीना अंबानी ने फिल्में की। साल 1978 में फिल्म 'देश परदेश' से टीना अंबानी ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। आखिरी बार उन्हें फिल्म 'जिगरवाला' में देखा गया था।
